Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ​रायपुर, 28 अप्रैल 2026

    ​छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के हजारों उपभोक्ताओं को न केवल बकाया बिलों के बोझ से मुक्ति मिल रही है, बल्कि उन्हें नियमित भुगतान की मुख्यधारा में लौटने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा संचालित इस योजना का लाभ नारायणपुर जिले के हजारों पात्र उपभोक्ताओं को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत जिले में कुल 7,903 उपभोक्ता पात्र पाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ​6,836 बीपीएल,घरेलू के ​1,008 उपभोक्ता और ​59 कृषि उपभोक्ता शामिल है। इन पात्र उपभोक्ताओं में से अब तक कुल 3,846 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है, जिसमें 2,944 बीपीएल, 843 घरेलू और 59 कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत बीपीएल (BPL) श्रेणी के उपभोक्ताओं को 19 लाख 51 हज़ार 924 रुपए,घरेलू उपभोक्ताओं को 27 लाख 25 हज़ार 903 रुपए और
    कृषि उपभोक्ताओं को 58 हज़ार 78 रुपए का लाभ मिला है।

    राजस्व में सुधार और बेहतर समन्वय

    यह योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ विभाग के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना के माध्यम से सीएसपीडीसीएल को 33 उपभोक्ताओं से अब तक 42 हज़ार 620 का पंजीकरण शुल्क प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल के रूप में 1 लाख 12 हज़ार 658 की राशि जमा की गई है।

    ​विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल आम नागरिकों को आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि इससे बिजली वितरण कंपनी के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जो भविष्य में एक कुशल बिजली वितरण प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस)
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन

    April 30, 2026

    नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन

    April 30, 2026

    1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

    April 30, 2026

    ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

    April 30, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 01 मई को जशपुर प्रवास

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

    April 30, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन

    April 30, 2026

    नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन

    April 30, 2026

    1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

    April 30, 2026

    ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.