छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सीजी बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे कल 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे…..

रायपुर 28 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम कल यानी 29 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे घोषित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा कर दी है। उन्होंने लिखा कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि छात्रों के अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया। छात्रों से अपील है कि वे परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें।

नतीजों की घोषणा के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार विशेष रूप से सम्मानित करेगी।

Related Articles

Back to top button