Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»इतनी गर्मी में लोग नहीं डाल रहे वोट, टाइमिंग बदलो; कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग…
    देश

    इतनी गर्मी में लोग नहीं डाल रहे वोट, टाइमिंग बदलो; कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग…

    By April 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इतनी गर्मी में लोग नहीं डाल रहे वोट, टाइमिंग बदलो; कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है।

    आगामी 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले दो चरणों में कम मतदान ने राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को चिंता में डाल दिया है।

    इसके पीछे की बड़ी वजह भीषण गर्मी और लू का कहर माना जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भयंकर गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि मौसम विभाग की गाइडलाइन्स के मुताबिक, जनता से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। 

    तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसी) से निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बढ़ाने का शनिवार को अनुरोध किया है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में भीषण गर्मी के मद्देनजर वोट प्रतिशत में कमी आ सकती है। बता दें कि तेलंगाना में 13 मई को चौथे चरण के लिए 17 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस पार्टी को आशंका है कि भीषण गर्मी के कारण लोग मतदान करने से परहेज कर सकते हैं।

    राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास राज को संबोधन अपने पत्र में, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( टीपीसीसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी निरंजन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, 13 विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच होगा जबकि 17 संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही चुनाव होंगे।

    दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी को देखते हुये, तेलंगाना के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    उन्होंने कहा कि अधिकारी भी जनता से दोपहर 12 से चार बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं, जब तक कि कोई तत्काल आवश्यकता न हो।

    कांग्रेस पार्टी ने कहा, “हम यह उम्मीद नहीं कर सकते कि लोग दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच वोट डालने के लिए बाहर आएंगे, जिसके कारण निश्चित रूप से मतदान का प्रतिशत कम होगा।”

    उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि गजट अधिसूचना के अनुसार निकटवर्ती आंध्र प्रदेश राज्य के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है।

    उन्होंने कहा, ”तेज गर्मी और लू को देखते हुए, हमने चुनाव आयोग से सभी 17 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के समय में बदलाव करने का अनुरोध किया है ताकि लोगों को मतदान के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और मतदान प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके।” 

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

    February 24, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, 24 फरवरी, 2026

    February 24, 2026

    चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    February 24, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से कुलपतियों ने भेंट की……

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.