छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में सम्मिलित होगें सीएम श्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 24 अप्रैल 2026

विष्णुदेव साय पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन का आयोजन पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पंचायत पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सरकार की मंशा है कि ग्राम स्तर पर प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा पंचायतों को विकास की मुख्य धुरी के रूप में सशक्त किया जाए। सम्मेलन के दौरान कई नई घोषणाएं भी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button