Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधानसभाओं के लिए सामान्य निर्वाचन एवं उप-चुनाव 2026: मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) का वितरण प्रारंभ
    छत्तीसगढ़

    विधानसभाओं के लिए सामान्य निर्वाचन एवं उप-चुनाव 2026: मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) का वितरण प्रारंभ

    News DeskBy News DeskApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधानसभाओं के लिए सामान्य निर्वाचन एवं उप-चुनाव 2026: मतदाता सूचना पर्चियों (VIS) का वितरण प्रारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 15 अप्रैल 2026

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 में प्रस्तावित विधानसभाओं के सामान्य निर्वाचन एवं उप-चुनाव के अंतर्गत मतदाता सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल (चरण-I) में 23 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान हेतु मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

    मतदाता सूचना पर्चियों में मतदाता का नाम, मतदान केंद्र का पता, मतदान की तिथि एवं समय, मतदान केंद्र के स्थान का नक्शा तथा मतदान के दिन के लिए आवश्यक ‘क्या करें और क्या न करें’ संबंधी निर्देश शामिल होते हैं। इसके साथ ही इसमें एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे मतदाता की जानकारी का त्वरित सत्यापन संभव हो सके। यह व्यवस्था मतदान केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण एवं मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित बनाने में सहायक होगी।

    आयोग द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचना पर्ची को अधिक स्पष्ट एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है। पर्ची में मतदाता की भाग संख्या एवं क्रम संख्या को विशेष रूप से स्पष्ट और सुपाठ्य रूप में प्रदर्शित किया गया है, जिससे मतदाता को अपने मतदान केंद्र पर पहचान में सुविधा हो।

    मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पंजीकृत मतदाताओं को मतदान दिवस से कम से कम 5 दिवस पूर्व यह पर्ची उपलब्ध हो जाए।
    मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूचना पर्चियां केवल उन्हीं भाषाओं में तैयार की जा रही है, जिनमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं, विशेषकर दृष्टिबाधित एवं नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए ब्रेल लिपि में सुलभ मतदाता सूचना पर्ची भी प्रदान की जा रही है, ताकि उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    मतदाता सूचना पर्ची वितरण के दौरान बीएलओ के साथ बीएलए (BLA), अभ्यर्थी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतदाता सूचना पर्ची का किसी भी प्रकार से अनधिकृत वितरण अथवा अवैध कब्जा, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके अंतर्गत दंड स्वरूप कारावास या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।अंत में यह विशेष रूप से अवगत कराया जाता है कि मतदान के लिए मतदाता सूचना पर्ची को अकेले पहचान पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC) अथवा आयोग द्वारा अधिकृत 12 अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

    April 21, 2026

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए।

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 20, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

    April 21, 2026

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.