Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात

    रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहीं सतायेगा उन्हें
    News DeskBy News DeskApril 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बुधवारी बाजार पार्किंग जोन में नवनिर्मित आनंद बाजार वेंडिंग जोन का किया गया लोकार्पण, उद्योग मंत्री व महापौर ने लघु व्यापारियों को दी दुकानों की चाबी 

    रायपुर, 12 अप्रैल 2026

    उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात 

    उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कोरबा के लघु व्यवसायियों को एक बड़ा तोहफा देते हुये उन्हें आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात प्रदान की है। अब सड़क के किनारे फुटपाथ आदि पर व्यवसाय करने वाले इन लघु व्यवसायियों को सुविधापूर्ण स्थाई दुकानें मिल चुकी हैं, अब उन्हें बार-बार दुकान हटा दिये जाने का डर भी नहीं सतायेगा तथा निश्चिंत हो कर अपने व्यवसाय का संचालन कर सकेंगे। इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
    उद्योग मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर लघु व्यवसायियों को दी आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात 

    यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर में काफी तादात में सड़क के किनारे फुटपाथ आदि में लघु व्यवसायियों द्वारा अपने छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित किये जा रहे हैं, किन्तु इन व्यवसायियों को सदैव स्थल से हटा दिये जाने का डर बना रहता है, वहीं दूसरी ओर इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है,  आवागमन बाधित होता है, जहॉं एक ओर इन लघु व्यवसायियों को दुकानें हटा दिये जाने का भय बना रहता है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों, आमनागरिकों को भी असुविधा होती है, समय-समय पर इन व्यवसायियों को व्यवसाय प्रभावित होता है तथा उन्हें हर समय एक स्थाई स्थान की आवश्यकता बनी रहती है तथा उनका सपना रहता है कि उन्हें अपने व्यवसाय हेतु एक स्थाई ठिकाना मिल जाए। इन लघु व्यवसायियों के हितों के मद्देनजर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बुधवारी बाजार के सामने रोड की दूसरी ओर स्थित पार्किंग स्थल मैदान के किनारे-किनारे चारों ओर 53 दुकानों से युक्त वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, इन दुकानों को इन्हीं लघु व्यवसायियों को आबंटित किया गया है व आबंटित किया जा रहा है। आज प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षीय उपस्थिति में उक्त वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया।

    रोड साईट व्यवसायियों के दुख दर्द से भलीभांति परिचित हैं

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पिताजी एवं मैं स्वयं सड़क साईट में दुकान लगाकर व्यापार करते थे, अतः मैं रोड साईट में व्यवसाय करने वाले व्यवसायी बंधुओं के दुख दर्द से अच्छी तरह परिचित हूॅं, मेरा संकल्प है कि रोड साईट व्यवसाय करने वाले व्यापारी भाईयों के हितों की सदैव रक्षा की जायेगी, जब तक उन्हें उनके व्यवसाय हेतु स्थाई ठिकाना उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उन्हें स्थल से हटाया नहीं जायेगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुये कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर आज यह पुन्य का कार्य करने का मौका महापौर के माध्यम से मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिये मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर लघु व्यवसायीबंधुओं को भी बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके व्यवसाय की सफलता तथा उनके लगातार प्रगति की कामना की।

    आज मेरे लिये दोहरी खुशी का दिन 

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज तो मेरे लिये दोहरी खुशी का दिन है, क्योंकि एक ओर कोरबा के लोकप्रिय विधायक व मेरे बडे़ भाई उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का जन्म दिवस है, तो वहीं दूसरी ओर इस शुभ दिवस पर सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले हमारे छोटे-छोटे व्यवसायी भाईयों को उनके व्यवसाय हेतु स्थाई ठिकाना मिल रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा मुझे लगातार मार्गदर्शन दिया जाता है कि शहर के किसी भी छोटे व्यवसायी विशेषकर सड़क के किनारे दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायी भाईयों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों, जो जहॉ व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें वहॉं से न हटाया जाए, जब तक की उन्हें स्थाई ठिकाना उपलब्ध न करा दिया जाए।

    निगम के सभी जोन में बनाये जा रहे वेंडिंग जोन 

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा लघु व्यवसायियों, वंेन्डर्स के हितों की सुरक्षा किये जाने के मद्देनजर दिये गये दिशा निर्देशों के तहत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोनांतर्गत वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि सड़क किनारे व फुटपाथ आदि में व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु स्थाई ठिकाना प्रदान किया जा सके तथा वे भयमुक्त वातावरण में निश्चिन्त होकर अपना व्यवसाय कर सकें।

    व्यवसायियों को दी दुकानों की चाबी 

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित आनंद बाजार वेंडिंग जोन की दुकानों की चाबी व्यवसायियों को प्रदान की। इस मौके पर जिन व्यवसायियों को दुकानों का आबंटन व चाबी दिया गया, उनमें राजू गुप्ता, विनोद कुमार राठौर, नवोदित जैन, मनीष साहू, चंद्रिका देवांगन, मीना देवी, साहेब दास, राजेश सिंह, दीपू कुमार, जीतन दास, लता अभिषेक, मोहम्मद मुस्तफा आदि व्यवसायी शामिल हैं। इस मौके पर लघु व्यवसायियों ने उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का हार्दिक स्वागत किया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र  देवांगन लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, मनोज अग्रवाल, रूखमणी नायर, नरेन्द्र पाटनवार, दीनू महाराज, कृष्णा द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, मनोज राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाडे़ जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अश्वनी दास, अंजुला अनंत, राजू गुप्ता, रामलाल पटेल, शबीर खान,विनोद राठौर, गुलजार सिंह, संजय मानिकपुरी, शैलेन्द्र यादव, प्रीति चौहान, स्वाति कश्यप, एस.के.जैन, संतोष देवंागन आदि सहित काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    उद्योग श्रम आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    News Desk

    Related Posts

    जनगणना 2027 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित…..

    April 13, 2026

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    April 13, 2026

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    April 13, 2026

    कृषि मंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया लोकार्पण…..

    April 13, 2026

    पीवीटीजी परिवारों के विकास की नई पहल – मोबाइल ऐप से घर-घर सर्वे शुरू

    April 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनगणना 2027 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित…..

    April 13, 2026

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    April 13, 2026

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.