Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»बृजभूषण शरण सिंह का इसलिए टिकट लटका रही भाजपा, क्यों पत्नी केतकी सिंह को लड़ाने पर जोर…
    देश

    बृजभूषण शरण सिंह का इसलिए टिकट लटका रही भाजपा, क्यों पत्नी केतकी सिंह को लड़ाने पर जोर…

    By April 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बृजभूषण शरण सिंह का इसलिए टिकट लटका रही भाजपा, क्यों पत्नी केतकी सिंह को लड़ाने पर जोर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, लेकिन रायबरेली और कैसरगंज जैसी चर्चित सीटें अब भी बाकी हैं।

    कैसरगंज पर तो सभी की निगाह है क्योंकि यहां से बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के सांसद हैं।

    उनका टिकट अब तक फाइनल नहीं हुआ है और पार्टी ने यह भी संकेत नहीं दिए हैं कि दि बृजभूषण चुनाव में नहीं उतरे तो उनकी जगह पर कौन होगा।

    इस बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर फैसला उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की वजह से भी टल रहा है। 

    यह मामला कोर्ट में चल रहा है और दिल्ली की अदालत इसी महीने के अंत तक फैसला सुना सकती है। ऐसे में भाजपा हाईकमान चाहता है कि अदालत के फैसले को देखने के बाद भी टिकट तय किया जाए।

    कहा जा रहा है कि यदि फैसला बृजभूषण शरण सिंह के फेवर में रहा, तब तो उन्हें टिकट मिल सकता है। अन्यथा उनके ही परिवार के किसी मेंबर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

    सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी केतकी सिंह के नाम की चल रही है। केतकी सिंह पहले भी 1996 से 1998 तक सांसद रह चुकी हैं।

    हालांकि कहा जा रहा है कि बृजभूषण परिवार में भी किसी को अपनी जगह टिकट नहीं देना चाहते और खुद लड़ना चाहते हैं।

    इसलिए भाजपा के लिए कैसरगंज सीट पर फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। भाजपा हाईकमान बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों वाले मुकदमे का हवाला देते हुए कहा रहा है कि आप इस पर फैसले का इंतजार करिए। यदि आपके पक्ष में फैसला आया तो चुनाव लड़ें, वरना परिवार के किसी सदस्य को मौका दें।

    पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि केतकी सिंह को उतारने से महिला कार्ड भी मजबूत होगा। पीएम नरेंद्र मोदी खुद महिलाओं को लगातार प्रमोट करने की बात कर रहे हैं। 

    दरअसल बीते सप्ताह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला आने वाला था।

    लेकिन बृजभूषण ने अपील दायर की थी कि अभी इस मामले में और जांच की जाए। उनकी अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और इसी महीने के अंत तक निर्णय सुना सकती है।

    बृजभूषण ने अपनी अर्जी में यह भी दलील दी थी कि जिस दिन एक महिला पहलवान ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उस दिन वह देश से ही बाहर थे।

    Post Views: 8

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनगणना 2027 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित…..

    April 13, 2026

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    April 13, 2026

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.