Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»लोकसभा चुनाव में कम मतदान की क्या वजह? निर्वाचन आयोग को टेंशन, नए प्लान तैयार…
    देश

    लोकसभा चुनाव में कम मतदान की क्या वजह? निर्वाचन आयोग को टेंशन, नए प्लान तैयार…

    By April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव में कम मतदान की क्या वजह? निर्वाचन आयोग को टेंशन, नए प्लान तैयार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा करीब 65.5 फीसदी तक पहुंचा।

    बीते शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव के लिए अब 6 अन्य चरण (26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून) शेष हैं।

    मतगणना 4 जून को होगी। पहले चरण में सबसे ज्यादा सीट पर मतदान हुआ। हालांकि, वोटिंग में पिछले आम चुनाव की तुलना में इस बार करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    इसे लेकर चुनाव आयोग भी चिंतित है और मतदान बढ़ाने को लेकर कुछ नई रणनीतियों पर जोर दिया जा रहा है। 

    टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि घटे मतदान को लेकर चिंता बढ़ी है।

    वोटिंग बढ़ाने के लिए कई सारी कोशिशें की गईं मगर उनका बहुत हद तक नतीजा नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘ईसी ने लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने को लेकर जबरदस्त काम किया।

    इसे लेकर कई सारे प्लान बनाए गए। साथ ही अलग-अलग प्रोग्राम के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। जानी-मानी सेलिब्रिटीज की ओर से भी इसके लिए अपील की गई। BCCI के साथ मिलकर IPL को भी प्लेटफार्म के तौर पर यूज किया गया। हालांकि, ऐसा लगता है जैसे कि ये प्रयास नाकाफी साबित हुए।’

    कम मतदान के कारणों पर हो रहा विचार’
    सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ईसी के अधिकारी फिलहाल उन कारणों पर विचार कर रहे हैं, जिनके चलते मतदान प्रतिशत नीचे आया।

    वीकेंड पर इसे लेकर बैठकें हुईं और अलग-अलग कारणों पर चर्चा की गई। चुनाव आयोग अब कुछ नए प्रोग्राम लेकर आगे आएगा और मतदाताओं को जागरूक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

    वहीं, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम जारी है।

    उन्होंने कहा कि मतदान के बाद सभी वोटर अवेयरनेस फोरम अपने संस्थान से जुड़े मतदाताओं की प्रतिक्रिया से आयोग को अवगत कराएंगे। इसके लिए गैर सरकारी संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम गठित है। 

    Post Views: 10

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनगणना 2027 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित…..

    April 13, 2026

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

    April 13, 2026

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.