छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

रायपुर, 26 फरवरी 2026

पहले जहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जीतन राम वर्षों से कच्चे मकान में रहते थे, जिससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

जीतन राम बताते हैं कि जब भी वे कर्रा से 8 किलोमीटर दूर राजपुर शहर खेती-बाड़ी के लिए जाते थे वहां पक्के मकानों को देखकर उनके मन में भी अपना पक्का घर बनाने की इच्छा होती थी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। बलरामपुर जिला के राजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा निवासी श्री जीतन राम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर सुखमय जीवन बिता रहे हैं।

जीतन राम बताते हैं कि ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ और निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। कुछ ही समय में उनका पक्का छत वाला मकान बनकर तैयार हो गया।

पक्का मकान मिलने के बाद जीतन राम और उनका परिवार बेहद खुश है। वे बताते हैं कि उन्हें उचित मूल्य की दुकान से नियमित राशन मिल रहा है। उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना आसान हुआ है।

जीतन राम कहते हैं कि शासन की योजनाओं से उनका जीवन बदला है, इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button