Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच IMD ने दी गुड न्यूज, इन राज्यों में अगले 6 दिन जमकर होगी बारिश…
    देश

    भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच IMD ने दी गुड न्यूज, इन राज्यों में अगले 6 दिन जमकर होगी बारिश…

    By April 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच IMD ने दी गुड न्यूज, इन राज्यों में अगले 6 दिन जमकर होगी बारिश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम राज्यों समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल महीने में ही मई और जून की गर्मी का अहसास हो रहा है।

    मौसम विभाग ने हालांकि राहत दी है कि अल निनो के प्रभाव का असर कम होने के कारण इस साल मॉनसूनी बारिश पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा होने की संभावना है।

    आईएमडी ने आगामी 6 दिनों के लिए भी मौसम का अपडेट दिया है। अगले 6 दिन दक्षिणी भारतीय राज्यों में लू का असर बना रहेगा।

    हालांकि कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट से इतर कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी का कहना है कि अगले 6 दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत आठ राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिर सकती है।

    मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि 7 अप्रैल को तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

    केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और गुजरात के क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक गर्म मौसम बना रहेगा। कर्नाटक और गोवा में हीटवेव का अनुभव देखने को मिल सकता है।

    इन आठ राज्यों में भारी बारिश
    मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के मौसम पर राहत की खबर दी है। आईएमडी ने अगले 6 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। 

    आईएमडी ने 10 अप्रैल तक झारखंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में कल तक बारिश हो सकती है।

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 12 अप्रैल तक बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल तक केरल में और आज आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
    देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है जो कि मौसम के सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    आईएमडी ने दिल्ली में 9 से 12 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है, लेकिन आज मौसम साफ रहेगा लेकिन, तेज हवाएं चलेंगी।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 19, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

    September 19, 2025

    मां से ही संपूर्ण सृष्टि का आधार, प्रसव के दौरान माताओं की मौत सभी के लिए दुख की बात : श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    September 19, 2025

    छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे ग्रीन कॉरिडोर : एनएचएआई ने इस साल लगाए 2.71 लाख पौधे

    September 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.