Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ

    महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 16 फरवरी 2026

    महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    महिला स्व-सहायता समूह को मिला आजीविका का नया अवसर, बच्चों व माताओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पालदनौली में “पूरक पोषण आहार” निर्माण यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। यह यूनिट कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिणामोन्मुखी पहल है।

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सुपोषित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रही है। पालदनौली में स्थापित यह यूनिट स्थानीय स्तर पर ताजा, गुणवत्तापूर्ण एवं पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आएगा।

    इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा। यूनिट का संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह, पालदनौली द्वारा किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक सामग्रियों से तैयार आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गुणवत्ता, ताजगी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित होगा।

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन एवं वितरण की जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अब केवल योजनाओं की हितग्राही नहीं, बल्कि सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यूनिट का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा स्वच्छता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्र में कुपोषण उन्मूलन के प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    News Desk

    Related Posts

    महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य

    February 16, 2026

    आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

    February 16, 2026

    छत्तीसगढ़ के किसानों ने ओडिशा में देखी ऑयल पाम की खेती

    February 16, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

    February 16, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 16, 2026

    श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    February 16, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य

    February 16, 2026

    आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

    February 16, 2026

    छत्तीसगढ़ के किसानों ने ओडिशा में देखी ऑयल पाम की खेती

    February 16, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.