छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस समारोह

समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की लेंगे सलामी

रायपुर, 24 जनवरी 2026 

कैबिनेट मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम अनुसार 26 जनवरी को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 08:58 बजे माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, 09 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ओंनेर एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09:10 बजे परेड का निरीक्षण, 09 :20 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन, 09:35 बजे हर्ष फायर, 09:40 बजे गुब्बारा उड़ान, 09:45 बजे मार्चपास्ट, 09:50 बजे परेड एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान, 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:30 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की झाँकी का प्रदर्शन, 11:10 बजे राष्ट्रीय धुन एवं 11:11 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button