Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने 47.5 करोड़ रूपये के विकास कार्याे को प्रारंभ कराया
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने 47.5 करोड़ रूपये के विकास कार्याे को प्रारंभ कराया

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने 47.5 करोड़ रूपये के विकास कार्याे को प्रारंभ कराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 24 जनवरी 2026

     वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण, कालेज व स्कूल भवन निर्माण आदि से जुड़े साढे़ 47 करोड़ रूपये के महत्वपूर्ण विकास कार्याे को नारियल तोड़कर प्रारंभ कराया तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कर समयसीमा में कार्याे को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को दिए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा नारियल तोड़कर आज जिन विकास कार्याे को प्रारंभ कराया गया, उनमें 29 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से झगरहा कोरकोमा पसरखेद चचिया मार्ग निर्माण, 07 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से सक्ती से कोरबा मार्ग के बीच 3.40 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, 01 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से रिंग रोड मुख्य मार्ग से डिंगापुर पहुंच मार्ग का निर्माण, 01 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत से मुड़ापार से दादर भालुसटका होते हुए रिसदी बायपास तक 2 लेन निर्माण कार्य, 04 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय रामपुर जिला कोरबा का भवन निर्माण कार्य, 01 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य तथा 01 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर का भवन निर्माण कार्य आदि कार्य शामिल हैं। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से इन महत्वपूर्ण विकास कार्याे का भूमिपूजन सम्पन्न कराया गया था।

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटलबिहारी बाजपेयी के द्वारा हम सबको छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी गई थी, अब छत्तीसगढ़ को संवारने, इसे सम्पूर्ण रूप से विकसित करने का कार्य हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है, उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने, तो विकास के क्षेत्र में हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था, अपने 15 वर्षाे के कार्यकाल में उन्होने विकास के सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक रूप से कार्य किया तथा राज्य के विकास पुरूष की छबि बनाई।

    उन्होने कहा कि आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लगातार आशीर्वाद प्रदेश के विकास को मिल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का लगातार सहयोग, मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए प्राप्त हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ कोरबा का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि  केवल जिला खनिज न्यास मद से ही कोरबा जिले के 04 विधानसभा क्षेत्रों में 3000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, आगे आने वाले समय में कोरबा जिले की सभी सड़कों व प्रमुख मार्गाे का कायाकल्प होगा तथा नागरिकों की विकास से जुड़ी अन्य समस्याएं भी शीघ्र दूर होंगी।

    बिना भेदभाव सभी वार्डाे में विकास, हमारा लक्ष्य

    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि दलगल राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनता जनार्दन की इच्छा व मांग के अनुरूप निगम के सभी वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य हों, यह हमारा प्रमुख लक्ष्य है तथा इस दिशा में तेजी के साथ कार्य हो रहा है। उन्हेाने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने महापौर कार्यकाल में कोरबा के विकास पुरूष की छबि बनाई थी, उनके द्वारा किए कार्याे को तथा उनके कार्यकाल को हम सब आज भी याद करते हैं, विकास कार्याे हेतु उनके द्वारा लगातार फण्ड की व्यवस्था कराई जा रही है।

    इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य ममता यादव, अजय गोंड़, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, प्रताप सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, दीपनारायण सोनी, नरेन्द्र पाटनवार, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, लक्ष्य चतुर्वेदी, बलराम विश्वकर्मा, विजय राठौर, प्रीति स्वर्णकार, विभा शुक्ला, वर्षा सोनी, माधवी अग्रवाल, जय कुमार लहरे सहित आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    वाणिज्य उद्योग श्रम आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    March 31, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.