Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोरबा के टी.पी.नगर गुरूद्वारा में 40 लाख रू. के होंगे विकास कार्य
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के टी.पी.नगर गुरूद्वारा में 40 लाख रू. के होंगे विकास कार्य

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन
    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरबा के टी.पी.नगर गुरूद्वारा में 40 लाख रू. के होंगे विकास कार्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 24 जनवरी 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ विकास कार्यो का भूमिपूजन

    कोरबा के टी.पी.नगर स्थित गुरूद्वारा में 40 लाख रूपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे, आज प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग,  श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्येा का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने निर्माण एजेंसी को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित करने एवं कार्य में अपेक्षित गति लाते हुए समयसीमा में कार्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

    कोरबा के टी.पी.नगर स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा परिसर में सी.एस.आर. मद से 40 लाख रूपये की लागत से पेवर ब्लाक लगाया जाना व अन्य विकास कार्य कराया जाना है, आज इन विकास कार्यो का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवंागन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी जो गुरूजी की कृपा से आज पूरी हुई है, उन्होने कहा कि समाज के सदस्यों ने विकास कार्य हेतु साढे़ 38 लाख रूपये का व्यय बताया था किन्तु सी.एस.आर. मद से इस कार्य हेतु 40 लाख रूपये की स्वीकृति दिलवाई गई हैं ताकि कार्य में धनराशि की कमी न हों। उन्होने आगे कहा कि कोरबा के सभी समाज के लोगों का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहा है, मैं आभारी हूॅं केारबा क्षेत्र के अपने सम्माननीय नागरिक बंधुओं का जिन्होने मुझे अपनी सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होने आगे कहा कि हमारा सिख समाज त्याग, वीरता व बलिदान के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है, मैं आभारी हॅूं कि समाज ने मुझे भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया है। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि यहाॅं पर स्थित लंगर हाल जीर्णोद्धार कराए जाने की घोषणा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई है, इस कार्य में जो भी कमीबेशी होगी, उसे पूरा करने के लिए मैं सदैव  तत्पर रहूॅंगा।

    महापौर ने की लंगर हाल जीर्णोद्धार की घोषणा 

    इस अवसर पर समाज के बंधुओं की मांग पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने गुरूद्वारा प्रांगण में स्थित लंगर हाल के जीर्णोद्धार कराए जाने की घोषणा की। उन्होने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के द्वारा गुरूद्वारा प्रांगण में इन विकास कार्यो की जो सौगात आज दी गई है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूॅं, हमारा सौभाग्य है कि कोरबा के विकास हेतु उद्योग मंत्री श्री देवांगन लगातार विभिन्न मदों से फण्ड की व्यवस्था करा रहे हैं, इसी की परिणाम स्वरूप सभी वार्डो में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि कोरबा के नागरिकबंधुओं की मैं आभारी हूॅं कि उन्होने मुझे सेवा का अवसर प्रदान किया, मैं आश्वस्त करना चाहूॅंगी कि उनके इस भरोसे को कायम रखा जाएगा तथा उनके हर सुख दुख में मैं साथ में खड़ी रहूॅंगी।

    श्री देवांगन ने अपने महापौर कार्यकाल में दी थी लंगर हाल की सौगात 

    इस मौके पर गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा  प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमरीक सिंह धंजल ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जब कोरबा के महापौर थे तो उन्होने गुरूद्वारा प्रांगण में लंगर हाल की सौगात दी थी, यहाॅं पर प्रकाश व्यवस्था के साथ अन्य विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए थे। उन्होने कहा कि श्री देवांगन से जब हमने उस समय लंगर हाल निर्माण का आग्रह किया तो उन्होने कहा था कि ड्राईंग आपकी होगी, फण्ड हमारा होगा, समाज के लोग जैसा चाहंेगे, वैसा ही लंगर हाल यहाॅं पर बनेगा। उन्होने कहा कि श्री देवांगन जब महापौर थे, तो उनके द्वारा कराए हुए विकास कार्यो को कोरबा के लोग आज भी याद करते है

    इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अशोक चावलानी, पार्षद प्रेमलता बंजारे, युगल कैवर्त, रमाशंकर साहू, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जतीन्दर सिंह, परविंदर सिंह भाटिया, अमरीक सिंह धंजल, गुरूभेज सिंह, अमृत सिंह, रघुवीर सिंह, सोनू भाटिया, सुखविंदर सिंह, देवेन्दर सिंह, जसप्रीत कौर, जसवीर कौर, सुखविंदर सिंह धंजल, लक्ष्य चतुर्वेदी, इन्द्रराज सिंह भाटिया, करतार सिंह, जगवीर सिंह, हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, सहित गणमान्य  नागरिकगण उपस्थित थे।

    टी.पी.नगर गुरूद्वारा वाणिज्य उद्योग श्रम आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    March 31, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.