Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पक्के घर ने बदला जीवन, बढ़ाया मान-सम्मान
    छत्तीसगढ़

    पक्के घर ने बदला जीवन, बढ़ाया मान-सम्मान

    वनांचल गांव सोनवाही की फूलबतिया बाई बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास से मिला सपनों का आशियाना
    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर 16 जनवरी 2026

    जिला मुख्यालय कबीरधाम से 70 किलो मीटर की दूरी पर बसे वनांचल गांव सोनवाही ग्राम पंचायत झलमला विकासखंड बोड़ला की रहने वाली श्रीमती फूलबतिया बाई बैगा के लिये हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बरसात का पानी यह सब उनके लिए घर कम हर पल की चिंता ज्यादा थी। लेकिन अब यह डर अतीत बन चुका है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलबतिया बाई बैगा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार अब साकार हो ही गया क्योंकि उनके परिवार को अपना सुरक्षित पक्का आवास मिल गया है।
    श्रीमती फूलबतिया बाई बैगा बताती है कि सीमित आय और संसाधनो की कमी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। सभी मौसमों में परेशानियां तो बनी रहती थी लेकिन बरसात ज्यादा कष्टकारी होता था। इतने दूर दराज जगह में रहने के कारण लगता था कि सरकारी मदद हम तक कभी नहीं पहुंचेगी। लेकिन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के सर्वे में जब नाम आया तो पहली बार महसूस हुआ कि सरकार हम तक पहुँच रही है।आज फूलबतिया बाई बैगा एक मजबूत छत के नीचे सुकून से रहे रहीं है। वे भावुक होकर आगे कहती है कि अब न धूप का डर है और न बारिश का। यह घर सिर्फ रहने की जगह नहीं है बल्कि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की नींव है।आवास के साथ रोजगार गारंटी में जाॅब कार्ड पंजीबद्ध होने के कारण स्वंय के आवास निर्माण में 95 दिवस का काम और उसका मजदूरी भुगतान के साथ भूमि सुधार कार्य, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य सरकारी योजना का लाभ पाकर सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

    योजना का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

    बोड़ला जैसे वनांचल और कठिन भौगोलिक क्षेत्र में निर्माण सामाग्री पहुंचाना और कार्यो को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन जिला प्रशासन ने सभी चुनौतियां को पार किया और सुनिश्चित किया गया कि दूरी एवं दुर्गमता निर्माण कार्य और गुणवत्ता में बाधा न बने। योजना की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवास निर्माण की स्वीकृत राशि 2 लाख प्रगति के आधार पर सीधें हितग्राही के बैंक खाता में ऑनलाइन डी.बी.टी. के माध्यम से पहुंची जिससे फूलबतिया बाई बैगा ने स्वंय अपनी निगरानी में अपने पक्के आवास का निर्माण कराया है।

    अब तक 4200 से अधिक बैगा परिवारों को मिला अपना पक्का आवास- प्रभारी सीईओ श्री विनय पोयाम

    प्रभारी जिला पंचायत सीईओं श्री विनय कुमार पोयाम ने बताया की प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जिले में 9625 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के विरूद्ध 9206 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 7485 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त, 5107 हितग्राहियों को तृतीय किश्त एवं 2594 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त की राशि प्रदाय की जा चुकी है।अभी तक 4210 पक्के और सुन्दर आवास पूरे हो चुके है और इसमें बैगा समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ खुशियों भरा जीवन व्यतित कर रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय को शासन की कल्याणकारी योजना से लाभांवित होकर समाज में सम्मानपुर्वक रहने का अवसर मिला है। फूलबतिया बाई बैगा का पक्का आवास इस बात का प्रतीक है कि सरकार की योजनाएं अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। सोनवाही जैस गांव में खड़ा यह पक्का घर न केवल एक परिवार के सपनों की कहानी है बल्कि कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला में विकास, विश्वास और आत्मसमान की नई मिसाल है।

    News Desk

    Related Posts

    एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए ‘दीदी के बखरी’ से आ रही नई क्रांति कांकेर जिले की पहल

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    April 12, 2026

    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ…..

    April 12, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र

    April 12, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए ‘दीदी के बखरी’ से आ रही नई क्रांति कांकेर जिले की पहल

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    April 12, 2026

    जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ…..

    April 12, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.