Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली बेमेतरा के किसान परिवार की जिंदगी
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली बेमेतरा के किसान परिवार की जिंदगी

    मिला पक्का घर, कच्चे मकान की चिंता खत्म
    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अब बरसात, ठंड या गर्मी किसी भी मौसम में नहीं होती परेशानी 

    रायपुर, 17 जनवरी 2026

    जनपद पंचायत बेरला, जिला बेमेतरा के निवासी रेवा राम साहू पिता जगत राम साहू आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माण वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ। यह स्वीकृति उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित हुई। रेवा राम साहू अपने पूरे परिवार के साथ एक कच्चे और अत्यंत जर्जर मकान में जीवन यापन कर रहे थे। मकान की हालत इतनी खराब थी कि बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकती थी। कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि पूरा परिवार रात-रात भर जागने को मजबूर हो जाता था। कच्चे मकान में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा हमेशा बना रहता था। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार के मन में लगातार भय बना रहता था। यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि हर दिन चिंता और असुरक्षा का कारण बन चुका था।

    आर्थिक मजबूरी और अधूरा सपना

    परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। मजदूरी और सीमित आमदनी में परिवार का पालन-पोषण करना ही बड़ी चुनौती थी। ऐसे में पक्के मकान की कल्पना करना भी असंभव लगता था। रेवा राम साहू बताते हैं कि कई बार लगा कि शायद यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन मन में एक उम्मीद जरूर थी कि कभी न कभी हालात बदलेंगे।

    प्रधानमंत्री आवास योजना: उम्मीद की नई किरण

    जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ, तो यह खबर पूरे परिवार के लिए खुशियों का संदेश लेकर आई। जैसे ही पहली किस्त की राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई, परिवार की वर्षों पुरानी चिंता आशा में बदल गई। योजना की सहायता से बिना किसी देरी के आवास निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। शासन द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन और सहायता मिलती रही, जिससे निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ता गया।

    सपनों का पक्का घर हुआ साकार

    आज रेवाराम साहू का पक्का, सुरक्षित और मजबूत मकान पूरी तरह बनकर तैयार है। अब बरसात, ठंड या गर्मी किसी भी मौसम में परिवार को परेशानी नहीं होती। बच्चों को सुरक्षित माहौल मिला है और परिवार चैन की नींद सो पा रहा है। यह घर सिर्फ ईंट-सीमेंट की दीवारें नहीं है, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास की पहचान बन गया है। जिस सुकून की तलाश वर्षों से थी, वह अब इस घर के साथ उन्हें मिला है। रेवा राम साहू भावुक होकर कहते हैं, यह सिर्फ एक मकान नहीं है, यह हमारे सपनों और आत्मसम्मान की छत है। इस घर ने हमें वह सम्मान दिया है, जो पहले कभी महसूस नहीं हुआ। अब हम समाज में सिर उठाकर जी पा रहे हैं। रेवा राम साहू  अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे परिवार का जीवन ही संवार दिया। आज जो सुरक्षित भविष्य हमें मिला है, वह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण केवल एक आवास योजना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान लाने का सशक्त माध्यम है। रेवारााम साहू की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि सही नीति और संवेदनशील शासन से आम नागरिक के सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : खेल के संग संस्कृति का संगम: छत्तीसगढ़ ने जीता खिलाड़ियों का दिल

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    April 2, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.