Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोंडागांव में ली विभागीय समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोंडागांव में ली विभागीय समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोंडागांव में ली विभागीय समीक्षा बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 13 जनवरी 2026

    प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोंडागांव में ली विभागीय समीक्षा बैठक

    वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्य कर एवं श्रम मंत्री तथा  कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय  कोंडागांव के सभाकक्ष में सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    प्रभारी मंत्री ने समर्थन मूल्य पर जिले में हो रही धान उपार्जन की जानकारी लेते हुए अब तक की खरीदी, पंजीकृत किसानों, धान विक्रय कर चुके एवं शेष किसानों की स्थिति की जानकारी ली और शेष किसानों की जानकारी राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग द्वारा पर्याप्त नए बारदाने उपलब्ध होने की जानकारी दी गई तथा धान उठाव समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों, राशन कार्ड एवं ई-केवायसी की समीक्षा कर सभी हितग्राहियों तक समय पर राशन पहुँचाने पर जोर दिया गया।

    कृषि विभाग से किसान क्रेडिट कार्ड, नए पंजीयन एवं फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी लेकर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान तथा स्वीकृत कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि सिंचाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण तथा कुपोषण से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

    स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति एवं मलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी ली गई। शिक्षा विभाग को अपार आईडी, बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर अभिभावकों से समन्वय तथा “परीक्षा पर चर्चा” जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विभाग से छात्रावासों एवं निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

    समाज कल्याण विभाग को पेंशनधारियों को समय पर पेंशन एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण समय पर पूर्ण करने, मनरेगा में मजदूरी का समय पर भुगतान तथा एनआरएलएम के अंतर्गत समूहों की आजीविका गतिविधियों और बीमा कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग ने एनआरएलएम की बीमा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

    नेशनल हाईवे सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्माण में तेजी लाने तथा आ रही समस्याओं के समाधान हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही पशुधन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, जल जीवन मिशन, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन, श्रम एवं वन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन के कार्यों को समय पर प्रारंभ न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, नगर पालिका कोंडागांव अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, श्री नंद लाल राठौर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    कोंडागांव वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य कर एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन विभागीय समीक्षा बैठक सार्वजनिक उपक्रम
    News Desk

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ किया आधुनिक डेयरियों का भ्रमण

    February 14, 2026

    सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

    February 14, 2026

    नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल

    February 14, 2026

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    February 14, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    कुपोषण उन्मूलन की सशक्त पहल: मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना एवं ‘वजन त्यौहार’ से बच्चों को मिला स्वास्थ्य संबल

    February 14, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ किया आधुनिक डेयरियों का भ्रमण

    February 14, 2026

    सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

    February 14, 2026

    नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल

    February 14, 2026

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.