Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्या का भूमिपूजन
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्या का भूमिपूजन

    टी.पी.नगर जोन के 05 वार्डो में होगे 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रू. के नए विकास कार्य
    News DeskBy News DeskDecember 27, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्या का भूमिपूजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 27 दिसम्बर 2025

    टी.पी.नगर जोन के 05 वार्डो में होगे 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रू. के नए विकास कार्य

    नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 18, 15, 17, 03 एवं 04 में 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रूपये के नए विकास कार्य कराए जाएंगे। आज नर्सरीपारा कोहड़िया, ढोढ़ीपारा भैंसखटाल तथा राताखार बजरंग चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग, , श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा टी.पी.नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 18 अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोहड़िया में 05 लाख 94 हजार रूपये की लागत से शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 अंतर्गत बरपारा (छोटे नर्सरीपारा) विनय साहू के घर से नारायण घर तक 18 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत कार्य, वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 के विभिन्न बस्तियों में 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 15 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल कन्या साडा कोरबा में 06 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकल स्टैण्ड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 15 अंतर्गत पन्द्रह ब्लाक आंगनबाड़ी क्र. 01 पीछे 05 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत छ.ग.रा.वि.मं.कं. 01 सुलभ से लेकर वर्षा किराना स्टोर एवं सराई पेड़़ से लक्ष्मी राठौर के घर तक 08 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत गौठानपारा रसियन हास्टल ढोढ़ीपारा में 20 लाख रूपये की लागत से नाली, सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा कबीर आश्रम में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत साहू खटाल ढोढ़ीपारा सब स्टेशन के पीछे 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा में शिव चबूतरा नंदू पटेल घर के पास 05 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 03 गेरवाघाट में शिव मंदिर के बगल में 05 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 03 श्री अग्रसेन महाविद्यालय दर्री रोड कोरबा के परिसर के पास 10 लाख रूपये की लागत से प्रसाधन निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 03 इंदिरा स्टेडियम के पास स्थित 30 लाख 32 हजार रूपये की लागत से आडिटोरियम का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य, वार्ड क्र. 04 अंतर्गत बजरंग चौक शिव मंदिर गली राताखार में शिव मंदिर के सामने बिन्दु सिंह राजपूत के घर तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र. 04 अंतर्गत राताखार बजरंग चौक के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।

    कोरबा की जनता का मुझ पर भरोसा, मेरी अमूल्य पूंजी

    इस अवसर पर  उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनताजनार्दन का मुझ पर लगातार भरोसा एवं उनका निरंतर मिल रहा आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी एवं अमूल्य पूंजी है, जिसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होने कहा कि यहॉं के नागरिकों ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूॅंगा तथा मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि मैं उनके विश्वास पर खरा उतरू। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप सबके आशीर्वाद से आज कोरबा के हर वार्ड में लाखों, करोड़ों रूपये के विकास कार्य हो रहे हैं तथा विगत कुछ वर्षो से विकास से पिछड़े केरबा का अब तेजी से विकास हो रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि हमारे यशस्वी  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देने की दिशा में अग्रसर है, सबका साथ – सबका विकास की मूलभावना के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र एव ंराज्य सरकार द्वारा किसान, मजदूर, युवा, नारी शक्ति, वरिष्ठजनों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लाखों, करोड़ों परिवारों को मिल रहा है।

    आमजनता की समस्या, मेरी अपनी समस्या है

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने  उद्बोधन में कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनताजनार्दन की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं, उनके दुख-दर्द मेरे अपने दुख-दर्द हैं, मैं हमेशा इसी भावना के साथ आप सबकी सेवा करने का प्रयास कर रही हॅूं। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास में यहॉं की जनसमस्याओं को दूर करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि निगम क्षेत्र में प्रतिदिन बडे़ स्तर पर नए विकास कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं, ढेर सारे कार्य प्रगति पर हैं तथा सैकड़ों कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।

    उद्योग मंत्री ने अपने महापौर कार्यकाल में बनाई थी कोरबा के विकासपुरूष की छबि 

    इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जब कोरबा के महापौर थे, तब उनके द्वारा बस्ती-बस्ती, गली-गली जिस तरह से विकास की बयार बहाई गई थी, उसे आज भी कोरबा के लोग याद करते हैं, निश्चित रूप से उन्होने अपने कार्यो से तत्समय में केरबा के विकासपुरूष की छबि बनाई थी, जिसे हम आज भी याद करते हैं। उन्होने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि आज उन्ही के मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं, लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं तथा केरबा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    विकसित व समस्याविहीन कोरबा, हम सबका संकल्प

    इस अवसर पर वार्ड क्र. 18 के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबका संकल्प है कि हमारा कोरबा सम्पूर्ण विकसित व समस्याविहीन शहर बने, इस दिशा में उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन व महापौर श्रीमती  राजपूत के दिशा निर्देशन में कोरबा के सभी वार्ड व बस्तियों में वहॉं के नागरिकों की मांग व आवश्यकता के अनुसार लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जनता जनार्दन की समस्याएं दूर की जा रही हैं।

    भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान  लक्ष्मण श्रीवास, मथुराबाई चन्द्रा, रविसिंह चंदेल, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर साहू, प्रीति चौहान, प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा द्विवेदी, श्रीधर द्विवेदी, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, सोमनाथ डेहरे, मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, मनोज सिंह राजपूत, दीपक गुप्ता, रवि पोर्ते, सुनीता राव, आशीष द्विवेदी, प्रवीण साहू, बलीराम, अघन पटेल, प्यारेलाल साहू, ईश्वरी महंत आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    March 31, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में 5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : पूना मारगेम से बदली जिंदगी

    March 31, 2026

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

    March 31, 2026

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    March 31, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन

    March 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.