Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘छुईखदान की पंचायतो मे VB-G RAM G योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन’
    छत्तीसगढ़

    ‘छुईखदान की पंचायतो मे VB-G RAM G योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन’

    रोज़गार की वैधानिक गारंटी 125 दिनों तक बढ़ी
    News DeskBy News DeskDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘छुईखदान की पंचायतो मे VB-G RAM G योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    योजना बनाने की शक्ति ग्राम सभा और पंचायतों के पास

    कृषि और ग्रामीण श्रम के बीच संतुलित प्रावधान

    रायपुर, 26 दिसम्बर 2025

    छुईखदान की पंचायतो मे VB-G RAM G योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन'

    भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” VB-G RAM G के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु जिला प्रशासन  खैरागढ़ के मार्गदर्शन में विकासखंड छुईखदान की सभी 107 ग्राम पंचायतों में  आज 26 दिसम्बर 2025 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

    जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड छुईखदान में ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर मे भी इस सम्बंध मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कलेक्टर  एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उपस्थित रहे, जिन्होंने नवीन योजना “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” के बारे में उपस्थित ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी।

    इस विशेष ग्राम सभा का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना तथा विकसित भारत–2047 के राष्ट्रीय विजन से ग्राम स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करना है। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति परिवारों एवं अन्य कमजोर वर्गो की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    ग्राम सभा के दौरान कलेक्टर द्वारा VBG RAM G अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप 125 दिन के रोजगार की गांरटी, ग्राम सभा के द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जाना एवं जल संरक्षण के कार्यो को अधिक से अधिक शामिल करने संबंधित जानकारी दी गई।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भी योजना संबंधित जानकारी देते हुए वर्तमान मे अधिक से अधिक आजीविका डबरी का चयन कर निर्माण कराने हेतु बताया गया ताकि भविष्य में वर्षा जल संचयन के साथ-साथ आजीविका के भी नए रास्ते खुल सके।

    जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई थी कि ग्राम पंचायतों मे आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं और ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहभागिता निभाएं। जिसका परिणाम देखते बना कि ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर मे अधिक से अधिक लोग शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल रही।

    ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर की कुल जनसंख्या 1342 है, जिसमें 954 मतदाता हैं। ग्राम सभा के दौरान 107 ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  जिसमें 83 महिलाएं और 24 पुरूष शामिल हुए।

    क्या है VB- G RAM G?

    विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 का पारित होना भारत की ग्रामीण रोज़गार गारंटी व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। वैधानिक रोज़गार को 125 दिनों तक विस्तारित कर, विकेन्द्रीकृत एवं सहभागितापूर्ण योजना को अंतर्निहित कर, जवाबदेही को सुदृढ़ कर तथा कन्वर्जेंस एवं परिपूर्णता (सेचूरेशन) आधारित विकास को संस्थागत रूप देकर, यह अधिनियम ग्रामीण रोज़गार को सशक्तिकरण, समावेशी विकास और समृद्ध एवं सक्षम ग्रामीण भारत के निर्माण के लिए एक रणनीतिक साधन के रूप में पुनः स्थापित करता है, जो विकसित भारत@2047 के विजन के पूर्णतः अनुरूप है।

    यह मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने तथा “विकसित भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    VB-G RAM G
    News Desk

    Related Posts

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़िया विश्राम गृह निर्माण का किया भूमिपूजन, 1.54 करोड़ की लागत से होगा तैयार

    December 30, 2025

    दिव्यांग नेमी सिंह को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदान की पेट्रोल चलित स्कूटी

    December 30, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/184
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.