Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात
    छत्तीसगढ़

    सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन
    News DeskBy News DeskDecember 26, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 26 दिसम्बर 2025

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

    नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत 05 वार्डो को 01 करोड़  55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग,  श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें से 01 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन व 44 लाख 29 हजार रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदगण,  जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 64 सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत स्थित प्राथमिकता शाला इमलीछापर में 31 लाख 30 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 65 आनंद नगर भैरोताल में लोहारघाट खोलर नदी के किनारे सार्वजनिक उपयोग हेतु 15 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सेन्द्री दफाई से रेलवे दफाई तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 बरमपुर शिव मंदिर से ठाकुरदिया देव स्थल चैक तक 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 कुसमुण्डा मिनी स्टेडियम वैशाली नगर में 10 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 62 अंतर्गत सर्वमंगला नगर दुरपा मंझवार मोहल्ला में 10 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन एवं नाली निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत सर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत 03 शासकीय स्कूलों में 09 लाख रूपये की लागत से किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।

    इन विकास कार्येा का लोकार्पण

    इसी प्रकार वार्ड क्र. 65 अंतर्गत कपाटमुड़ा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन में 16 लाख 58 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, सर्वमंगला मंदिर के पास स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 17 लाख 71 हजार रूपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य भी किया गया है तथा  वार्ड क्र. 62 अंतर्गत बजरंग चैक छोटे दशहरा मैदान के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है, इन तीनों कार्यो का लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

    विकास, सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही राज्य सरकार

    इस अवसर पर दिए गए अपने   उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य में विकास के साथ-साथ सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही हैं, सम्पूर्ण प्रदेश विगत दो वर्षो के दौरान प्रदेश में जहाॅं एक ओर विकास को तेज गति प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर आमजनता के हितों के मद्देनजर दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिला खनिज न्यास मद की एक बड़ी सौगात हम सबको दी है, आज जिला खनिज न्यास मद से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगुवाई में हमारा देश सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा विकसित भारत का सपना साकार होने की ओर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के वार्ड की जनता की मांग व आवश्यकता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विका कार्य प्रारंभ हो रहे हैं।

    वर्षो की समस्याएं हो रही दूर

    इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में व्याप्त बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही हैं तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश में, प्रदेश में एवं निगम में हमारी सरकार बनाई है, आपके आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि वार्ड, बस्ती, गली, मोहल्ले आदि का तेजी से विकास हो रहा है।

    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम साहू, भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, लखन सिंह, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, देवकी साहू, दर्शन सिंह चांवला, हरीसिंह पटेल, जितेन्द्र सिंह राजपूत, मीना तिवारी, भूपेन्द्र बरेठ, प्राचार्य दुकालूराम देवांगन, बाबी गभेल, रामेश्वर वैष्णव, नंदनी साहू, प्रशांत मिश्रा, अजय कश्यप, सुनीता पटेल, माखन यादव, रामधन पाण्डेय, श्यामसुंदर राठौर, निगम केा जोन कमिश्न सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, उप जोन प्रभारी पुखराज यादव, बालकृष्ण साहू, राधे कौशिक आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उद्योग श्रम
    News Desk

    Related Posts

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    ग्राम स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.