Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर
    छत्तीसगढ़

    कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील कृषक की तकदीर

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 25 दिसम्बर 2025

    शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक श्री हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का श्री राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के साथ सदुपयोग कर एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राप्त अनुदान राशि से श्री राजपूत ने सर्वप्रथम अपने अधूरे मकान के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया। पक्के एवं सुरक्षित आवास के निर्माण से उनके परिवार को अब स्थायी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्राप्त हुआ है। पहले जहां कच्चे मकान के कारण मौसम की मार और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब पक्के मकान ने उनके परिवार को आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान प्रदान किया है। यह परिवर्तन उनके जीवन में स्थायित्व और संतोष का कारण बना है।

    इसके साथ-साथ श्री राजपूत ने अनुदान राशि का उपयोग कृषि कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए भी किया। उन्होंने अपने खेतों में पम्प की स्थापना कराई, जिससे वर्षों से चली आ रही सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान हो सका। पम्प स्थापना के बाद अब उन्हें समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होने से श्री राजपूत अब कम समय और कम श्रम में अधिक क्षेत्र में खेती कर पा रहे हैं। इससे उनकी कृषि लागत में कमी आई है और फसल उत्पादन बढ़ने से उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। बेहतर उत्पादन के कारण अब वे बाजार में अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच पा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ हो गई है।

    आज श्री हेमंत कुमार राजपूत आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर रहे हैं। साथ ही वे गांव के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुके हैं। उनकी सफलता को देखकर ग्राम उमरावनगर के अनेक कृषक शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उनका लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। श्री राजपूत की यह सफलता इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में, ईमानदारी और समझदारी के साथ उपयोग किया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक एवं जीवनस्तर से जुड़े व्यापक और स्थायी विकास संभव हैं। कृषक उन्नति योजना ने न केवल श्री हेमंत कुमार राजपूत के जीवन को नई दिशा दी है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम, सामाजिक रूप से सम्मानित और भविष्य के प्रति आशान्वित भी बनाया है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

    April 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन

    April 17, 2026

    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

    April 17, 2026

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला

    April 17, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

    April 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन

    April 17, 2026

    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.