Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    छत्तीसगढ़

    बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने किया विजेताओं को पुरस्कृत
    News DeskBy News DeskDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 22 दिसंबर 2025

     बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    छत्तीसगढ़ सरकार के सक्रिय प्रयासों से राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने 8 से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की भव्य श्रृंखला का सफल आयोजन किया। प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों, रिसॉर्ट्स और रायपुर स्थित प्रधान कार्यालय में रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार दौर चला, जिसने स्थानीय कलाकारों और समुदायों को नई पहचान दी।

    इसी कड़ी में 20 दिसंबर को कवर्धा जिले के सरोधा दादर स्थित बैगा एथनिक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। स्थानीय होमस्टे संचालक गरुड़ा इन एवं लीची होमस्टे ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चिल्फी ग्राम पंचायत के स्व-सहायता समूहों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनमें मां भगवती एसएचजी, मां बम्लेश्वरी एसएचजी, मैकल इको पर्यटन समिति एवं चिल्फी मिलेट कैफे प्रमुख रहे।

    प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन एसडीएम सुश्री सुरुचि एवं तहसीलदार बोड़ला सुश्री राजश्री पांडे ने प्रस्तुतियों का अवलोकन एवं स्वाद परीक्षण कर किया। चिल्फी मिलेट कैफे को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7 हजार रुपये नकद, मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये तथा मैकल हिल इको पर्यटन समिति एवं मां भगवती स्व-सहायता समूह को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए।

    पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने प्रतिभागियों एवं स्थानीय समूहों से विस्तृत चर्चा की तथा पर्यटन अवसरों की जानकारी साझा की। श्री यादव बैगा रिसोर्ट के कर्मचारियों के आतिथ्य सत्कार से भी बहुत अधिक प्रभावित हुए तथा आगे भी उन्हें इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

    प्रतियोगिता के आकर्षक छायाचित्रों और वीडियो को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व में पर्यटन बोर्ड द्वारा लगातार आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देशभर के पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की अनछुई व चुनिंदा जगहों से रूबरू कराना है। ये प्रयास राज्य पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ स्थानीय स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

    April 20, 2026

    नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया

    April 20, 2026

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव

    April 20, 2026

    ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड

    April 20, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

    April 20, 2026

    नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.