Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ़

    संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की
    News DeskBy News DeskDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उप मुख्यमंत्री ग्राम मगरधा, कवर्धा, बिसनपुरा में आयोजित संत गुरू घासीदास बाबा की जयंती में हुए शामिल

    रायपुर, 18 दिसंबर 2025

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की

    संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम मगरदा, कवर्धा, बिसनपुरा में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति के साथ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों को नमन करते हुए संत गुरू घासीदास गुरुद्वारा एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जैतखाम में ध्वज स्थापित किया तथा फूल-माला अर्पित की। उन्होंने संत गुरू घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान होने का विचार आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट-मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में संत गुरू घासीदास बाबा मंदिर परिसर में सामने बाउंड्री वाल के लिए 10 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 3.5 लाख रूपए एवं ग्राम बिसनपुरा में मेन रोड से गांव तक पहुंचने के लिए सीसी रोड निर्माण एवं मंगल भवन के लिए 6.5 लाख रुपया की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, श्री गणपत बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल श्री सुनील साहू समाज के नागरिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। संत गुरु घासीदास बाबा ने समूचे जगत के कल्याण का रास्ता दिखाया है। उनका सन्देश मनखे-मनखे एक समान, आपसी भाई चारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा जी की अमृत वाणी को हम सभी अपने जीवन मे उतार कर जीवन को चरितार्थ कर सकते है। गुरु जी ने अपने जीवन में मानवता, एकता और समृद्धि का मार्ग दिखाया है, जो आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। उनका संदेश सभी को एक सूत्र में बांधने और आपसी भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देता है।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि जिले में 306 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसका शिला स्थापना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पिपरिया एवं तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 52–52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, तथा सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ की गई है। बोडला और पिपरिया में सोनोग्राफी सेवा आरंभ की गई है। पिपरिया और रेंगाखार में एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोरमदेव विद्यापीठ में निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है। जिले के सरकारी स्कूलों में 50 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए हैं।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए।

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 20, 2026

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की

    April 20, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए।

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.