Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीपीएम जिले में ली विभागीय समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीपीएम जिले में ली विभागीय समीक्षा बैठक

    जन-हानि, कुपोषण, सिंचाई और जल जीवन मिशन पर दिए निर्देश
    News DeskBy News DeskDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीपीएम जिले में ली विभागीय समीक्षा बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 11 दिसंबर 2025

    जन-हानि, कुपोषण, सिंचाई और जल जीवन मिशन पर दिए निर्देश

    गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की विभागवार समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, लक्ष्य और उपलब्धियों पर गहराई से चर्चा की।

    मंत्री ने वन्य जीवों से जन-हानि की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तीव्र कार्रवाई के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने के कड़े निर्देश दिए। इस संदर्भ में उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग से आग्रह किया कि वे मिलकर कुपोषण और सिकलसेल जैसी बच्चों की जानलेवा बीमारियों को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

    श्री  अग्रवाल ने ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए बताया कि सरकार उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए हर संभव समर्थन करेगी। उन्होंने बकरी पालन, मछली पालन तथा अन्य आजीविका साधनों के माध्यम से रोजगार के मौके बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

    सिंचाई सुविधा के महत्व को बताते हुए मंत्री ने एनीकट निर्माण और नहर लाइनिंग के काम को संपूर्ण तथा गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए सबसे पहले भू-अर्जन कार्य पूर्ण करना आवश्यक है, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

    जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना के कार्यों में कोई सुधार होने में विलंब न हो, इसके लिए उन्होंने रिवाइज्ड स्टीमेट बनाकर सभी स्वीकृत कार्य दिसंबर 2026 तक पूरी तरह करने का लक्ष्य निर्धारित किया। मंत्री ने लो-वोल्टेज समस्या से संबंधित जानकारी लेते हुए कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल से इस पर की गई पहल का जायजा लिया और स्वयं फोन पर उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर गौरेला विकासखंड के ग्राम गिरवर में सबस्टेशन शीघ्र बनने की स्वीकृति की पुष्टि की।

    शासन की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागों को पारदर्शिता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों तथा 100 प्रतिशत घरों में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण, और पीएम जनमन योजना के सफल क्रियान्वयन के प्रति सभी अधिकारियों को सजग रहने को कहा।

    मंत्री ने कलेक्टर से राज्य सरकार को भेजे गए सड़क निर्माण के प्रस्तावों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि वे बजट आवंटन के लिए सक्रिय रूप से पहल कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने निर्माण और विकास कार्यों के भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण समारोहों में विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों में जनभागीदारी और पारदर्शिता बनी रहे।

    बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, जिससे वर्तमान स्थिति, उपलब्धियां तथा आगामी कार्ययोजना स्पष्ट हुई।

    धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल पर्यटन संस्कृति
    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए।

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 20, 2026

    कृषि मंत्री श्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की

    April 20, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए।

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.