Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री
    छत्तीसगढ़

    सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में किया 25 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन
    News DeskBy News DeskDecember 9, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 08 दिसम्बर 2025

    उद्योग मंत्री  श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में किया 25 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन* 

    प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग,  श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास – सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए एक जनहितैषी व जनकल्याणकारी सरकार की छबि बनाई है, उन्होने कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत दो वर्ष के दौरान नगर निगम कोरबा क्षेत्र के विकास के लिए 800 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्येा को स्वीकृत दी जा चुकी है तथा बिना किसी भेदभाव के सभी 67 वार्डो में जनता की मांग व आवश्यकता के अनुरूप तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

    उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा नगर निगम के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा बजरंग बली मंदिर से गीतादेवी के घर तक एवं नीलगिरी बस्ती में 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण तथा वार्ड क्र. 20 कोसाबाड़ी जोनांतर्गत महर्षि वाल्मीकि आश्रम में 10 लाख रूपये की लागत से टायलेट एवं बाथरूम का निर्माण कराया जाना हैं, पथर्रीपारा स्थित महिला दुर्गा पण्डाल परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उक्त दोनों विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर,  श्री गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण व पार्षदगण उपस्थित थे। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं देश में चलाई है, जिनका सीधा लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन की दिशा तय करते हुए विगत दो वर्षो के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया है तथा आमजनता के हित में दर्जनों योजनाएं संचालित की है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में 15 वर्ष तक डाॅ.रमन सिंह मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं, उन्होने अपने कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी, जिन्हे बीच में बंद कर दिया गया था, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुनः इन जनहितैषी योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश के लाखों नागरिक लाभान्वित हो रहे हहै । उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सभी सड़कों के जीर्णोद्धार, नवनिर्माण के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है, कार्यो की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही इस दिशा में कार्य होगा।

    सभी वायदें पूरा कर रहे उद्योग मंत्री

    इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा क्षेत्र की जनता से विकास से संबंधित जो भी वायदें किए गए थे, वे सभी वायदें आज पूरे हो रहे हैं, नगर निगम कोरबा क्षेत्र में अरबों रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं, जिन पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होने कहा कि कोरबा की जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ हम सभी को सेवा का अवसर दिया है, उनके उस विश्वास को हमेशा कायम रखा जाएगा, इसी के मद्देनजर जनताजनार्दन की समस्याओं का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, तेजी से समस्याएं दूर हो रही है तथा बिना किसी भेदभाव के विकास व निर्माण कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

    कोरबा माडल शहर का स्वरूप धारण करेगा

    इस मौके पर  श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में निगम क्षेत्र में विकास कार्यो को लगातार गति दी जा रही है, जनसमस्याएं दूर की जा रही हैं, निश्चित रूप से आगे आने वाले समय में शीघ्र ही कोरबा एक माडल शहर का स्वरूप धारण करेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ की सरकार अपने कार्यो से एक जनहितैषी सरकार की छबि बनाई है।

    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर व वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही वार्ड पार्षद चन्द्रलोक सिंह, एम.आई.सी.सदस्य अजय सिंह गोंड़, ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, राकेश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष डाॅ.राजेश राठौर, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, शिव चंदेल, , वनवासी कल्याण समिति आश्रम के दीपक सिंह, निगम के उपायुक्त नीरज कौशिक,आदि के साथ काफी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित थे।

    आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन वाणिज्य उद्योग श्रम
    News Desk

    Related Posts

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    ग्राम स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.