Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट
    छत्तीसगढ़

    आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट

    पुनर्वासित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिया जा रहा रोजगारपरक प्रशिक्षण
    News DeskBy News DeskNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुनर्वासित सदस्यों को पारिवारिक माहौल में हुनरमंद बनाने करें सार्थक प्रयास – कमिश्नर श्री डोमन सिंह

    रायपुर, 26 नवम्बर 2025

    आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट

    कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आड़ावाल स्थित पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित सदस्यों को दी जा रही आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मुख्यधारा में शामिल हुए इन पुनर्वासित सदस्यों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए ठोस और सार्थक प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से रूबरू होकर उनकी रूचि एवं जरुरतों के संबंध में चर्चा की।

    आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट

    कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वासित युवाओं को कौशल विकास, आजीविका संवर्धन के साथ ही मनो-सामाजिक परामर्श से जोड़ने हेतु सकारात्मक पहल किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटे इन युवाओं को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। कमिश्नर ने पुनर्वासित सदस्यों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने सहित उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड की उपलब्धता के साथ ही बैंक खाता खुलवाने को कहा। वहीं इन पुनर्वासित युवाओं को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़कर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया।

    कमिश्नर ने उक्त पुनर्वासित युवाओं को परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए अवसर देने कहा और इन्हें सांस्कृतिक – शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ ही इन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने कहा। कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पुनर्वासित सदस्यों के आवास एवं भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवासीय स्थल हॉस्टल में टेलीविजन की उपलब्धता सहित हॉस्टल भवन का रंगाई-पुताई एवं अन्य जरूरतों को शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि उक्त पुनर्वासित युवाओं को सिलाई-कड़ाई सहित फूड एण्ड ब्रेवरेज ट्रेड में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आर्ट आफ लिविंग के माध्यम से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू एवं श्री सत्येन्द्र बंजारे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़िया विश्राम गृह निर्माण का किया भूमिपूजन, 1.54 करोड़ की लागत से होगा तैयार

    December 30, 2025

    दिव्यांग नेमी सिंह को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदान की पेट्रोल चलित स्कूटी

    December 30, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/184
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.