Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025

    एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान
    News DeskBy News DeskNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रदेश के प्रतिभागियों को मिला 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदक

    मुख्यमंत्री और आदिम जाति मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    रायपुर, 16 नवम्बर 2025

    एकलव्य आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों तथा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चौथी राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल, राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदेश के एकलव्य विद्यालयो के प्रतिभागियों द्वारा 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो  के विद्यार्थियों द्वारा स्वीमिंग में 10 स्वर्ण, 09 रजत व 07 कांस्य, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में 07-07 स्वर्ण, ताईक्वांडो एवं तीरंदाजी में 05-05 स्वर्ण, जूडो एवं बैडमिंटन में 04-04 स्वर्ण प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया।

    ओड़िशा के मुख्यमंत्री, श्री मोहन चरण मांझी एवं केन्द्रीय मंत्री, श्री जुएल ओराम प्रदेश के प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27300 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर अध्ययनरत हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉं. सरांश मित्तर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

    आदिवासी शिक्षा एकलव्य विद्यालय खेत उत्कृष्टता छत्तीसगढ़ उपलब्धि राष्टीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
    News Desk

    Related Posts

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

    April 7, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

    April 7, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.