Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, c ने किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, c ने किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, c ने किया निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 15 नवंबर 2025

    पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षणराज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज से हो गई। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए सफल खरीदी सत्र की कामना की।

    पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने केंद्र में तौल,कांटा-बाट, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा प्रबंधों आदि उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी बाधा के धान विक्रय की सुविधा मिले और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

    पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षण

    मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि पर सहकारी समिति पहुंचकर धान विक्रय करें। मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को समिति में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l

    मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि किसानों से धान की खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा l उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि केंद्र में किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या न हो। धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह दिखाई दिया और अधिकारी-कर्मचारी खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे रहे। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
    News Desk

    Related Posts

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

    April 7, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

    April 7, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.