Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»जिस सांसद के विजिटर पास से संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक, BJP ने काटा टिकट; विवादों से प्रताप सिम्हा का पुराना नाता…
    देश

    जिस सांसद के विजिटर पास से संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक, BJP ने काटा टिकट; विवादों से प्रताप सिम्हा का पुराना नाता…

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिस सांसद के विजिटर पास से संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक, BJP ने काटा टिकट; विवादों से प्रताप सिम्हा का पुराना नाता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

    इस सूची में कर्नाटक के भी 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। बीजेपी ने इस बार मैसूर-कोडागु लोकसभा सीट से सांसद प्रताप सिम्हा का टिकट काट दिया है।

    उनकी जगह पार्टी ने यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार को मैदान में उतारा है। दो बार से लोकसभा चुनाव में मैसूर की सीट जीतने वाले प्रताप सिम्हा को लेकर कई विवाद हुए थे, जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया है।

    पिछले साल संसद हमले की 22वीं बरसी पर संसद में बड़ी सुरक्षा चूक हुई थी। लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे और तेजी से सांसदों की ओर बढ़ने लगे थे।

    इसके बाद वहां मौजूद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया था। इसमें से एक शख्स ने अपने पैर के जूते से पीले रंग का स्प्रे निकालते हुए संसद में धुआं-धुआं कर दिया था।

    इस कांड के बाद बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का भी नाम आया था। दरअसल, संसद में कूदने वाला सागर बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास से ही अंदर दाखिल हुआ था।

    संसद की कार्यवाही देखने के लिए विजिटर पास की आवश्यकता होती है और आरोपी सागर ने सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास पर ही एंट्री ली थी। प्रताप मैसूर सीट से दो बार लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं।

    बीजेपी सांसद का विवादों से पुराना नाता
    प्रताप सिम्हा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने गुंबद के आकार के बस स्टेशन को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि वे मस्जिद जैसा दिखते हैं। सांसद ने उन्हें धवस्त करने की धमकी भी दी थी, जिससे काफी विवाद खड़ा हुआ था। प्रताप सिम्हा ने कहा था, ”मैंने बस शेल्टरों में गुम्बद जैसे आकार देखे हैं।

    बीच में एक बड़ा गुम्बद और उसके दोनों ओर दो छोटे गुम्बद। यह एक मस्जिद के अलावा और कुछ नहीं है। इंजीनियरों को इस प्रकार के शेल्टरों को हटाना होगा। वरना, मैं जेसीबी लाऊंगा और उन्हें नीचे गिराऊंगा। इतना ही नहीं, सिम्हा ने पशु प्रेमियों पर भी निशाना साधा था।

    उन्होंने कहा था कि कुत्ते प्रेमी अपने बच्चों को कुत्तों द्वारा काटे जाने के बाद आवारा कुत्तों के खतरे को समझेंगे। बिना किसी दया के आवारा कुत्तों को खत्म किया जाना चाहिए।

    सांसद का कहना था कि पशु प्रेमियों के कारण हम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें समस्या का एहसास तब होता है जब आवारा कुत्ते उनके बच्चों को काटते हैं।

    आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से कोई फायदा नहीं होगा और यह उतनी बड़ी सामाजिक सेवा नहीं है जितना वे इसे दिखाने की कोशिश करते हैं।

    कर्नाटक से बीजेपी ने किसे-किसे दिया टिकट?
    बीजेपी में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। इसमें से पार्टी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हावेरी से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को टिकट दिया गया है।

    चिक्कोडी से अन्नासाहेब शंकर जोल्ले, बागलकोट से पीसी गद्दीगौडर, बीजापुर से रमेश जिगजिणगी, गुलबर्गा से उमेश जी जाधव, बीदर से भगवंत खूबा, कोप्पल से बसवराज क्यावातूर, बेल्लारी से बी श्रीरामुलू, धारवाड़ से प्रल्हाद जोशी, दावणगेरे को गायत्री सिद्देश्वर, शिमोगा से बी वाई राघवेंद्र को टिकट मिला है।

    इसके अलावा, उडुपी चिकमंगलूर से कोटा श्रीनिवास पुजारी,  दक्षिण कन्नड से कैप्टन ब्रिजेश चौटा, तुमकुर से वी सोमन्ना, मैसूर से यदुवीर कृष्णदत्त चामराज, चामराजनगर से एस बालराज, बेंगलुरु ग्रामीण से सीएन मंजूनाथ, बेंगलुरु उत्तर से कुमारी शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु सेंट्रल से पीसी मोहन, बेंगलुरु साउथ से तेजस्वी सूर्या को टिकट दिया गया है।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.