Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
    छत्तीसगढ़

    लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

    निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह
    News DeskBy News DeskNovember 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई

    विभागीय सचिव के निर्देश : स्वीकृत कार्यों की निविदा जल्द जारी करें, सड़क मरम्मत के कार्यों में लाएं तेजी

    रायपुर, 14 नवम्बर 2025

    निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह

    निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह

    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज बिलासपुर और अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा सभी कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यों के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों और भवनों के टिकाऊ निर्माण पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खराब काम के लिए जवाबदेही तय कर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी और अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव भी बैठक में शामिल हुए।

    निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह

    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने स्वीकृत कार्यों की निविदा जल्द जारी करने तथा सड़क मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का काम दिसम्बर तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिन नए कार्यों के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, उन्हें अभियान चलाकर तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने गति अवरोधकों (Speed Breakers) का निर्माण मानकों के अनुरूप करने के साथ ही सड़कों से ब्लैक-स्पॉट हटाने के लिए प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को लगातार दौरे कर निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा।

    निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह

    विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यों के लिए भू-अर्जन की कार्यवाहियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग द्वारा जिन उद्देश्यों के लिए भवन, गोदाम, स्टेडियम, ऑडिटोरियम या अधोसंरचना निर्माण के अन्य काम किए जा रहे हैं, वे लोगों के लिए पूर्णतः उपयोगी हों और वहां की सभी चीजें फंक्शनल स्थिति में हों, इसका विशेष ध्यान रखें। विभाग के कार्यों का पूरा लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए।

    डॉ. सिंह ने विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवनों में अच्छी गुणवत्ता के खिड़की, दरवाजे, टाइल्स, पुट्टी और पेंट का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन सुंदर और आकर्षक दिखना चाहिए। विभागीय अभियंता इसमें खुद दिलचस्पी लेकर गुणवत्तायुक्त सामग्रियों का चयन करें। इन कार्यों को केवल ठेकेदारों के भरोसे न छोड़ें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउसों के रखरखाव, सफाई, कन्ज्युमेबल्स की आपूर्ति तथा सुचारू व्यवस्था के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने बैठक में बिलासपुर और अंबिकापुर परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की प्रगति के साथ ही प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त ऐसे कार्यों जिनकी निविदा आमंत्रित की जानी है, की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में प्रस्तावित दस बड़े कार्यों व परियोजनाओं को अमलीजाना पहनाने मैदानी कार्यालयों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की भी समीक्षा की।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने हिर्री से बिल्हा पहुंच मार्ग का काम आगामी 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंद्रपुर-डभरा-खरसिया-धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने 59 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के कोनी-मोपका बाइपास तथा 116 करोड़ 53 लाख रुपए लागत के 39 किमी लंबाई के नांदघाट-मुंगेली मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए निविदा की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर में बिवरेज कार्पोरेशन के गोदाम का काम शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।

    बैठक में बिलासपुर परिक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई के हॉकी मैदान में गैलरी निर्माण और फ्लड लाइट लगाने का कार्य आगामी दिसम्बर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। भूतल में छत ढलाई का काम पूरा होने के बाद अभी फिनलिंग तथा प्रथम तल पर गैलरी के स्लैब ढलाई व जोड़ाई का काम प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि कटघोरा बाइपास के मजबूतीकरण तथा गौरेला में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण का काम आगामी जनवरी माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सारंगढ़ में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण को अगस्त-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    अंबिकापुर परिक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर-रामानुंजगंज जिले में राजपुर-प्रतापपुर मार्ग के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का काम 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। वहीं कुसमी-सामरी मार्ग के उन्नयन एवं मजबूतीकरण का कार्य भी 92 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि सलका-केतका-राजापुर-परशुरामपुर-रामानुजनगर-माजा-कुड़ेली मार्ग का काम भी 90 प्रतिशत पूरा हो गया है जिसे अगले माह तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सूरजपुर के तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर मार्ग का निर्माण कार्य मार्च-2026 तक पूर्ण करने की बात कही। लगातार तीसरे दिन आज निर्माण भवन में दो पालियों में दिनभर चली समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता श्री के.पी, संत, अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री बी.एस. बघेल और अधीक्षण अभियंता श्री एम.डी. लहरे भी मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी

    April 7, 2026

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

    April 7, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर में शांति के बाद विकास का नया चरण : ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से चर्चा

    April 7, 2026

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    ग्रीष्मकालीन तिलहन खेती से समृद्धि की ओर अग्रसर किसान

    April 7, 2026

    नौनिहाल छात्रवृत्ति से बदली तकदीर : श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

    April 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.