Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रगति पर, 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रगति पर, 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित

    voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की सुविधा और मतदाता सहायता उपलब्ध
    News DeskBy News DeskNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) प्रगति पर, 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    रायपुर,11 नवम्बर 2025

    राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरूआत के बाद से सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र पहुंचा रहे हैं। प्रारंभिक आठ दिनों में ही राज्य के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अब तक प्रदेश के एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।

    विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रत्येक मतदाता की जानकारी युक्त (प्री फील्ड) मुद्रित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। बीएलओ द्वारा ये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) मतदाताओं को घर-घर जाकर लगातार प्रदान किये जा रहे हैं। मतदाता खुद से भी voters.eci.gov.in के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विगत एसआईआर-2003 की मतदाता सूची वेबसाइट https://election.cg.gov.in/deoportal/ पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपने या अपने माता-पिता के नाम आसानी से सर्च कर सकते हैं।

     

    मतदाताओं की सुविधा हेतु गणना प्रपत्र भरने की ऑनलाइन सुविधा voters.eci.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक मतदाता स्वयं इस पोर्टल पर जाकर अपने विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर मतदाता किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से भी “Book a Call with BLO” सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिए मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क में गणना प्रपत्र भरने एवं आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर SIR-2026 से संबंधित जानकारी नियमित रूप से साझा किए जा रहे हैं, जिनसे मतदाता इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने में सहायता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है।साथ ही साथ सभी राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट की भी नियुक्ति की गई है। जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में मदद कर रहे हैं।

    SIR की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो और कार्य सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो कि संबंधित जिले के नगर निगम कमिश्नर है । इसके साथ ही तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के 103 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग दें।

    ऑनलाईन गणना प्रपत्र बीएलओ मतदाता सूची विशेष कहन पुनरीक्षण
    News Desk

    Related Posts

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में कांवड़िया विश्राम गृह निर्माण का किया भूमिपूजन, 1.54 करोड़ की लागत से होगा तैयार

    December 30, 2025

    दिव्यांग नेमी सिंह को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदान की पेट्रोल चलित स्कूटी

    December 30, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/184
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केबिनेट बैठक 31 दिसंबर को

    December 30, 2025

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

    December 30, 2025

    श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर उन्नयन महा अभियान का शुभारंभ

    December 30, 2025

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘प्राइम डे’ के कैलेंडर का किया विमोचन

    December 30, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.