Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर
    छत्तीसगढ़

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर

    अंबिकापुर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सड़क, पार्क और भवन निर्माण में पारदर्शिता व समयबद्धता पर दिया जोर

    रायपुर, 11 नवंबर 2025

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर

    प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सभी विकास कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करना प्राथमिकता है।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने निरीक्षण की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहा कि इस पार्क को शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल स्वच्छता का संदेश देगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगा।

    इसके बाद मंत्री अग्रवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बिना किसी परेशानी के आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाए तथा कार्य की गति में तेजी लाई जाए।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से कहा कि भवन निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ सके। नगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में मंत्री श्री अग्रवाल ने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा की सड़कों के डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नागरिकों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिले। उन्होंने अधिकारियों से शहर की सकरी गलियों का सर्वे कर वहां भी डामरीकरण सुनिश्चित करने को कहा।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मंत्री अग्रवाल ने कहा, ‘‘स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक अंबिकापुर के निर्माण का लक्ष्य हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है।”

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल
    News Desk

    Related Posts

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    ग्राम स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.