Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न
    छत्तीसगढ़

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    रायपुर, 10 नवंबर 2025

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज सिविल अस्पताल भानपुरी, बस्तर की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक को सकारात्मक और जनहितकारी बताते हुए कहा कि लिए गए निर्णय अस्पताल को और अधिक सक्षम तथा उपयोगी बनाने में मदद करेंगे।

    सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी की दी सहमति

    बैठक में अस्पताल के ढांचे और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी पर सहमति बनी। साथ ही लैब में उपयोग होने वाले रिएजेंट्स और एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके शुल्क निर्धारण पर भी विचार किया गया, ताकि जांच सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें। इसी तरह अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं के सुधार के तहत विद्युतीकरण की मरम्मत, पोस्टमार्टम कक्ष का सुधार, तथा मरीज वार्ड में बंद पड़े ए.सी. को चालू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर और फिल्टर लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी, अस्पताल की स्वच्छता के लिए मशीन खरीदने का निर्णय

    बैठक में मरीजों व कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने के लिए वार्डों और प्रतीक्षा कक्षों में डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी,अस्पताल की स्वच्छता हेतु इलेक्ट्रिक पोंछा मशीन, मरीजों के कपड़ों की धुलाई हेतु धोबी की व्यवस्था,महिला मरीजों के लिए सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन, प्रशासनिक कार्य हेतु आवश्यक सामग्री तथा कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म, ओवरकोट और स्वेटर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

    इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए तीन-स्तरीय वित्त व्यवस्था तय की गई। कुछ सामग्री विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, कुछ खरीद जीवनदीप समिति के माध्यम से की जाएगी, और शेष खर्च सीएसआर मद व जनपद पंचायत मद से वहन किया जाएगा।

    बैठक के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र भानपुरी के संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी भी मंत्री को दी गई। इस पर मंत्री श्री कश्यप ने केंद्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    News Desk

    Related Posts

    खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 19, 2026

    AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान

    February 19, 2026

    भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र

    February 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसानों में उत्साह…………

    February 19, 2026

    लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण……….

    February 19, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 12.63 करोड़ की सड़क का किया भूमिपूजन…..

    February 19, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 19, 2026

    AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान

    February 19, 2026

    भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट: छत्तीसगढ़ का स्टॉल बना आकर्षण केंद्र

    February 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसानों में उत्साह…………

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.