छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राउत नाच महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 10 नवम्बर 2025

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 नवम्बर को बिलासपुर में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली और गुजरात प्रवास से लौटने के बाद 11 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन के भव्य नाट्य अविष्कार में शामिल होंगे। वे रात सवा आठ बजे एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के सामने सरकंडा खेल मैदान में ब्राम्हण प्रीमियर लीग-2025 में शामिल होंगे।

श्री साव रात नौ बजे बिलासपुर के मंगला में 27वें राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे रात पौने दस बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button