Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
    छत्तीसगढ़

    प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

    जनजातीय गौरव दिवस एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    21.73 करोड़ रूपए की लागत से जरहाभाठा में बनेगा 300 सीटर बालक छात्रावास
    रायपुर, 07 नवम्बर 2025

    आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने आज बिलासपुर जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बिलासपुर संभाग सहित कुल 10 जिलों बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कबीरधाम, रायगढ़ एवं कोरबा के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ, संबंधित सहायक आयुक्त एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। श्री बोरा ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं की निगरानी नियमित समीक्षा एवं फील्ड निरीक्षण के माध्यम से की जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनजातीय समुदाय के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने, संपर्क एवं संवाद बढ़ाने पर भी बल दिया। शासन की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब वह अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा ने योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जो कार्य नियोजित अवधि में पूर्ण नहीं किए जा सकते, उन्हें निरस्त किया जाए, और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) तत्काल प्रस्तुत किए जाएँ। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएँ सीधे जनहित से जुड़ी हैं, अतः इनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रमुख सचिव ने बताया कि 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    प्रमुख सचिव ने कहा कि बिलासपुर जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सम्मिलित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दिन सभी आश्रमों और छात्रावासों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 19 एवं 20 नवम्बर को अंबिकापुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। जिनमें बैगा, गुनिया, हड़जोड़ सम्मान योजना, मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पारंपरिक जनजातीय समाज को सामाजिक सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिलना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जरहाभाठा में 21.73 करोड़ की लागत से 300 सीटर अनुसूचित जाति बॉयज हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके साथ ही 300 सीटों की क्षमता वाला गर्ल्स हॉस्टल बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इन अधोसंरचनात्मक कार्यों से छात्रों को सुरक्षित आवास, बेहतर शिक्षा वातावरण और सुविधाजनक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

    छात्रावास निर्माण जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय विकास योजनाएं बिरसा मुंडा जयंती
    News Desk

    Related Posts

    नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल

    February 14, 2026

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    February 14, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    कुपोषण उन्मूलन की सशक्त पहल: मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना एवं ‘वजन त्यौहार’ से बच्चों को मिला स्वास्थ्य संबल

    February 14, 2026

    बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

    February 14, 2026

    नन्हे कदम, सशक्त भारत आंगनबाड़ी केंद्रों का राष्ट्रीय रूपांतरण: शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और रोजगार का समन्वित मॉडल

    February 14, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल

    February 14, 2026

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    February 14, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली

    February 14, 2026

    कुपोषण उन्मूलन की सशक्त पहल: मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना एवं ‘वजन त्यौहार’ से बच्चों को मिला स्वास्थ्य संबल

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.