Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ

    जशपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में हुआ लाइव प्रसारण
    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    रायपुर, 07 नवंबर 2025

     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ

     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ, जिससे राष्ट्रभक्ति और एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण बना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर “वंदे मातरम्” पर आधारित विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।
    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के सभी जिलों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में किया गया। इसी क्रम में जशपुर जिले में कलेक्टरेट और जिला पंचायत कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। कलेक्टरेट में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत कार्यालय के कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह एक मंत्र, एक ऊर्जा और एक दृढ़ संकल्प है। आज़ादी के आंदोलन से लेकर आज तक यह गीत भारतीयता की पहचान रहा है। उन्होंने माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जब भी तिरंगा फहरता है, हर भारतीय के हृदय से “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” का स्वर गूंजता है।
    विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि “वंदे मातरम्” ने आज़ादी के आंदोलन के समय लाखों देशभक्तों के भीतर जोश और बलिदान की भावना जगाई थी। उन्होंने कहा कि आज यह हमारा कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों को इस राष्ट्रगीत के महत्व और इसके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराया जाए, ताकि उनमें भी वही राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना जागृत हो सके।

    वर्षभर चलेगा “वंदे मातरम् महाअभियान” — चार चरणों में होगा आयोजन
    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक पर्व पूरे वर्ष भर चार चरणों में मनाया जाएगा–
    पहला चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चौथा चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा।

    इस अवधि में प्रदेश के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध-वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण तथा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी।
    राज्यभर में “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” भी स्थापित किए जाएंगे, जहाँ नागरिक अपनी आवाज़ में यह गीत रिकॉर्ड कर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। यह अभिनव पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और राष्ट्रीय एकता के इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगी।

    वंदे मातरम्
    News Desk

    Related Posts

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका

    April 1, 2026

    हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 1, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    April 1, 2026

    खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीता

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक-मुख्यमंत्री श्री साय

    April 1, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका

    April 1, 2026

    हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 1, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.