Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 : विकास के 25 वर्षों की झलक दिखा रहे हैं आकर्षक स्टॉल
    छत्तीसगढ़

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 : विकास के 25 वर्षों की झलक दिखा रहे हैं आकर्षक स्टॉल

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 : विकास के 25 वर्षों की झलक दिखा रहे हैं आकर्षक स्टॉल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    सभी विभागों की जीवंत प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
    रायपुर, 3 नवंबर 2025

    सभी विभागों की जीवंत प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

    सभी विभागों की जीवंत प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

    फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रही है। तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न विभागों ने अपने नवाचार, योजनाएँ और उपलब्धियाँ जीवंत रूप में प्रस्तुत की हैं।

    जनसंपर्क विभाग : विकास के 25 वर्षों की झलक फोटो प्रदर्शनी में

    जनसंपर्क विभाग द्वारा सजी फोटो प्रदर्शनी में राज्य निर्माण के बाद हुए विकास कार्यों को खूबसूरत छायाचित्रों में प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई सौगातें, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ माँ के नाम, रामलला दर्शन योजना आदि की झलक इसमें देखने को मिलती है। इसके अलावा  जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है

    कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन में तिलहन उत्पादन की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

    राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में सोयाबीन, सरसों, तिल, मूंगफली व अरण्डी की तिलहन फसलों का प्रदर्शन किया गया। जिले में 1210 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए इस प्रदर्शन से 1847 कृषक लाभांवित हुए हैं। साथ ही परम्परागत कृषि विकास योजना एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 880 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन किया गया है, जिससे 1571 कृषक लाभ पा रहे हैं। प्रदर्शनी में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद— नोमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नास्त्र, जीवामृत व बीजामृत भी आकर्षण का केंद्र रहे।

    राज्योत्सव में पशुधन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

    राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में पशुधन विकास विभाग द्वारा गौधाम योजना, डेयरी उद्यमिता, चारा विकास और उन्नत पशुधन वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। स्टॉल में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण व चारा उत्पादन संबंधी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता की झलक नजर आई।

    राज्योत्सव 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी

    राज्योत्सव में विभाग की प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और पोषण सुधार की 25 वर्षों की उपलब्धियाँ प्रदर्शित की गईं। मुख्य आकर्षण रहे महतारी वंदन योजना, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और पोषण अभियान। संदेश रहा — “सशक्त महिला, समृद्ध छत्तीसगढ़”।

    लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

    राज्योत्सव में विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
    स्टॉल में आयुष्मान कार्ड निर्माण, हीमोग्लोबिन जांच, डायबिटीज़ व रक्तचाप जांच, तंबाकू नियंत्रण व अनेमिया मुक्त भारत जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

    उद्यानिकी विभाग का स्टॉल

    समेकित उद्यानिकी विकास योजना अंतर्गत विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें आम फलोद्यान के साथ बैंगन की अंतरवर्तीय फसल और गेंदा क्षेत्र विस्तार का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। लाभान्वित कृषकों की झलक सहित योजनाओं का तकनीकी मार्गदर्शन एवं पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।

    मछली पालन विभाग की प्रदर्शनी

    राज्योत्सव रजत जयंती पर विभाग द्वारा तालाब निर्माण, केज कल्चर व बायोफ्लॉक तकनीक आधारित सघन मत्स्य पालन का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही अनुदान योजनाएँ, आहार व प्रोबायोटिक सामग्री प्रदर्शित की गई हैं।

    इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी

    राज्योत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा ललित कला, संगीत एवं नृत्य से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें चित्रकला, मूर्तिकला, छाप कला, क्राफ्ट और डिजाइन के माध्यम से कला के अकादमिक महत्व को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी युवाओं में कला एवं कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।

    पारंपरिक पान खेती को बढ़ावा देने हेतु पान कैफे की प्रदर्शनी लगाई गई

    जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सहयोग से मां बम्लेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा छुईखदान में पान कैफे की स्थापना की गई है। पान अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शन में पान स्वाद लड्डू, पान रिफ्रेश, मीठा पान, पान चाय जैसे उत्पाद तैयार किए गए हैं। पान की पारंपरिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु यह प्रदर्शनी लगाई गई है।

    जिला पंचायत : आदर्श ग्राम की सजीव झलक

    स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। भू-जल संवर्धन का मॉडल मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन के कबाड़ से जुगाड़ जहाँ पर ठोस कचरा प्लास्टिक को कैसे घर मे सजावट की समाग्री बना सकते यह दिखाया जा रहा,अमृत सरोवर, पंचायत भवन, महतारी सदन, अटल डिजिटल केंद्र और गोधाम जैसे घटकों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। यह ग्राम्य विकास और आत्मनिर्भरता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    सीएसईबी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी आकर्षक मॉडल और पोस्टर के माध्यम से दी गई है। यह पहल सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शिक्षण सामग्री जैसे लाई फाई तकनीक, जादूई पिटारा, अक्षर ज्ञान और खेल-खेल मं् जोड़ का प्रदर्शन किया गया है। इन माध्यमों से बच्चों में बुनियादी साक्षरता, गणितीय कौशल और तकनीकी समझ को खेल-खेल में विकसित करने का प्रयास किया गया है। वहीं पुलिस विभाग ने जनसुरक्षा और “सेवा ही संकल्प” की थीम पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया है। 4 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय राज्योत्सव में कुल 20 विभागों ने भाग लिया है। यहाँ विकास की उपलब्धियाँ, आत्मनिर्भरता की दिशा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।

    कृषि जनसंपर्क महिला एवं बाल विकास राज्योत्सव 2025 लोक स्वास्थ्य विकास की 25 वर्षीय यात्रा
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की

    February 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 14, 2026

    मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 14, 2026

    870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों हेतु संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

    February 14, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ किया आधुनिक डेयरियों का भ्रमण

    February 14, 2026

    सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

    February 14, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि कामना की

    February 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 14, 2026

    मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 14, 2026

    870 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों हेतु संवादात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.