Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला
    छत्तीसगढ़

    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

    25 वर्षों में योजनाओं ने बदली सामाजिक-आर्थिक तस्वीर
    News DeskBy News DeskOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 28 अक्टूबर 2025

    महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

    छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत महोत्सव वर्ष का उत्सव मना रहा है। राज्य स्थापना के 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश ने नई मिसाल कायम की है। धमतरी जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं ने यहाँ की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को बदल दिया है – जहाँ महिलाएँ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं वहां बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

    महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (2005-06) के तहत अब तक जिले की 2066 कन्याएँ लाभान्वित हुई हैं। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। वहीं नोनी सुरक्षा योजना (2014) से 6316 बेटियों को शिक्षा और भविष्य के लिए वित्तीय संबल मिला है।

    बेटियों की बचत और वित्तीय आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना (2015) ने विशेष प्रभाव छोड़ा है। इस योजना के तहत धमतरी जिले की 44 हजार 182 बालिकाएँ लाभान्वित हुई हैं। इसी तरह दिशा दर्शन योजना (2012-13) के अंतर्गत 892 हितग्राही शिक्षा और रोजगार उन्मुख अवसरों से जुड़ चुके हैं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना (2024) ने मातृत्व सुरक्षा, पोषण और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की है। धमतरी जिले में अब तक 2 लाख 31 हजार 662 महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (2017) से 58 हजार 822 हितग्राही लाभान्वित होकर सुरक्षित मातृत्व की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

    स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना (2003-04) के तहत 1494 महिलाओं को ऋण प्रदान किया गया है। वहीं महिला कोष सक्षम योजना (2009-10) से 147 हितग्राही अपने व्यवसाय और जीवन स्तर में सुधार लाने में सफल रही हैं।

    बाल कल्याण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना (2009) के माध्यम से 1129 बच्चों को शैक्षिक एवं सामाजिक सहयोग मिला है। साथ ही वर्ष 2025 में प्रारंभ हुई पूरक पोषण आहार योजना से 65 हजार 433 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, जिससे कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने और हर बच्चे को पोषित, सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण मिले। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को और अधिक सशक्त रूप से लागू किया जा रहा है।”

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर पर यह कहा जा सकता है कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण और पोषण सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश “सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रजत महोत्सव वर्ष सशक्तिकरण
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026

    श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

    April 10, 2026

    बस्तर के दुर्गम गांवों तक बारहमासी पक्की सड़कों का जाल बिछने से आवाजाही हुई सुगम

    April 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी

    April 10, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026

    श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.