Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सूरजपुर का तक्षशिला मेधा परिसर युवाओं के लिए ‘ज्ञान तीर्थ‘
    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर का तक्षशिला मेधा परिसर युवाओं के लिए ‘ज्ञान तीर्थ‘

    डी.एम.एफ. योजना अंतर्गत स्थापित तथा जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित
    News DeskBy News DeskOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 15 अक्टूबर 2025

    ‘ज्ञान ही सफलता की कुंजी है‘- इस विचार को साकार कर रहा है तक्षशिला मेधा परिसर। तक्षशिला मेधा परिसर, जिला ग्रंथालय सूरजपुर आज विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और शोधार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। यह केवल एक लाइब्रेरी नहीं, बल्कि “सफलता की सीढ़ी” के रूप में देखा जा रहा है। जहाँ से अनेक विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के साथ अध्ययन कर रहे हैं। तक्षशिला मेधा परिसर, जिला ग्रंथालय सूरजपुर आज जिले के युवाओं के लिए एक ‘ज्ञान तीर्थ‘ बन चुका है। यहाँ की सुविधाएँ, अनुशासित वातावरण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के अकादमिक व पेशेवर विकास में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। यह केवल एक लाइब्रेरी नहीं- यह सूरजपुर की शिक्षा क्रांति का प्रतीक है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शांत माहौल

    यह अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों, पाठकों और शोधार्थियों को उत्कृष्ट अध्ययन का वातावरण प्रदान करता है। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु समृद्ध संसाधन, मार्गदर्शन और शांत अध्ययन माहौल उपलब्ध है।

    18 हजार से अधिक पुस्तकों का सुव्यवस्थित संग्रह

    12 फरवरी 2022 को सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्थापित यह ग्रंथालय दो मंजिला आधुनिक भवन में संचालित है। यहाँ 18,000 से अधिक पुस्तकों का सुव्यवस्थित संग्रह है, जिसमें सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, सीजीपीएससी, व्यापम, यूपीएससी, रेलवे, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध है।

    नियमित पाठकों की संख्या 518 

    तक्षशिला मेधा परिसर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है- कुल रजिस्टर्ड सदस्य 518 है। सदस्यों को अब तक 5 हजार पुस्तकें जारी की जा चुकी है। यहां आने वालों की कुल संख्या 15 हजार हैं। प्रतिदिन 50 से 80 पाठक नियमित अध्ययन हेतु आते हैं। कई विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलतापूर्वक हुआ है

    आधुनिक सुविधाओं से लेस

    वाईफाई कैंपस और ऑनलाइन लर्निंग सुविधा, कंप्यूटर लैब, डिजिटल शिक्षा की सुविधा, सीजीपीएससी, यूपीएससी, व्यापम, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें। 150-200 पाठकों के लिए आरामदायक अध्ययन व्यवस्था। शोधार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष कक्ष। सुव्यवस्थित, श्रेणीबद्ध और आधुनिक पुस्तक प्रबंधन प्रणाली

    ऑन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अध्ययन की सुविधा

    विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन और शोध की उत्कृष्ट सुविधाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। पुस्तक सुझाव सेवा विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार पुस्तक उपलब्धता, डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अध्ययन की सुविधा है।

    तक्षशिला मेधा परिसर युवाओं के सपनों को साकार करने का कार्य 

    तक्षशिला मेधा परिसर ने सूरजपुर जिले के सैकड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई विद्यार्थी जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई शुरू की थी, आज सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। यह लाइब्रेरी न केवल ज्ञान का भंडार है, बल्कि प्रेरणा और अवसरों का केंद्र भी है।

    जिला ग्रंथालय तक्षशिला मेधा परिसर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026

    श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

    April 10, 2026

    बस्तर के दुर्गम गांवों तक बारहमासी पक्की सड़कों का जाल बिछने से आवाजाही हुई सुगम

    April 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी

    April 10, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026

    श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.