Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ

    दंतेवाड़ा जिले से वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल
    News DeskBy News DeskOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 11 अक्टूबर 2025

    देश के कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” और “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशभर के किसान भाइयों-बहनों को संबोधित करते हुए 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

    इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।

    वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कृषि क्रांति के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को आर्थिक दृष्टि से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनाना है और इस दिशा में कृषि क्षेत्र की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि दलहन आत्मनिर्भरता मिशन भारत को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा कदम है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आमदनी दोनों में वृद्धि होगी।

    उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत देश के 100 जिलों का चयन किया गया है। जिनमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कोरबा और जशपुर जिले भी शामिल हैं। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है कि अब छत्तीसगढ़ भी दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होगा।

    वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा जिला पहले से ही उद्यानिकी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, वनोपज, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। अब दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों की आय में और वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने जिले के सभी किसानों और कृषक समूहों को इस मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

    वन मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के श्विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ के किसानों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान का नारा आज भी देश की आत्मा है! हमारे जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसान अपने श्रम से भारत को समृद्ध बनाते हैं।

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, विभागीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    दलहन आत्मनिर्भरता मिशन पीएम धन-धान्य कृषि योजना वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    News Desk

    Related Posts

    डिजिटल प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा

    November 2, 2025

    रजत जयंती वर्ष की प्रदर्शनी में दिखी प्रदेश की जल यात्रा की झलक

    November 2, 2025

    राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन

    November 2, 2025

    नाबार्ड की मदद से महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भर……….

    November 2, 2025

    छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को देखने पहुंच रहे है बड़ी संख्या में लोग

    November 2, 2025

    देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह

    November 2, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा

    November 2, 2025

    रजत जयंती वर्ष की प्रदर्शनी में दिखी प्रदेश की जल यात्रा की झलक

    November 2, 2025

    राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन

    November 2, 2025

    नाबार्ड की मदद से महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भर……….

    November 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.