Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कारगर कदम
    छत्तीसगढ़

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कारगर कदम

    अब बिजली बिल लगभग शून्य- नीलकण्ठसाहू
    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 8 अक्टूबर 2025

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रहा है।

    इसी कड़ी में बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी  नीलकंठ साहू ने इस योजना से जुड़कर न केवल अपने घर की बिजली खर्च में भारी बचत की है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सुरक्षित पहल

    श्री साहू ने बताया कि “मैं कुछ महीने पहले रिश्तेदार के घर अभनपुर गया था, जहां मैंने पहली बार पीएम सूर्यघर योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल को देखा। इससे प्रेरित होकर मैंने भी करीब तीन महीने पहले अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया तब से मेरे घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है, जिससे न केवल आम जनता को आर्थिक राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है।” श्री नीलकंठ साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे गर्व है कि मैं ‘मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठा रहा हूं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहा हूं। मैं आमजनों से भी अपील करता हूं कि वे इस योजना का लाभ अवश्य लें।”

    शासन दे रही है अनुदान

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को सोलर पैनल स्थापित करने हेतु शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिससे घरों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध हो रही है स केन्द्र सरकार के द्वारा 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रूपए और राज्य सरकार 15 हजार रूपए, 2 किलोवाट क्षमता वाले संयंत्र पर केंद्र सरकार 30 हजार और राज्य सरकार 30 हजार और 3 किलोवाट के लिए केंद्र सरकार 78 हजार रूपए और राज्य सरकार 30 हजार की सब्सिडी दी जाती है।

    पर्यावरण संरक्षण प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
    News Desk

    Related Posts

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    ग्राम स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026

    मंत्री श्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

    February 13, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

    February 13, 2026

    नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    February 13, 2026

    रामानुजगंज एवं बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का किया गया आयोजन कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

    February 13, 2026

    जनसुविधाओं और नगर विकास में नहीं होगी पूंजी की कमी: मंत्री श्री नेताम

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.