Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को मिल रहा सपनों घर
    छत्तीसगढ़

    पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को मिल रहा सपनों घर

    रामकुमार का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
    News DeskBy News DeskOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को मिल रहा सपनों घर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपने नए घर में मनाएंगे खुशियों की दीवाली

    रायपुर, 06 अक्टूबर 2025

    रामकुमार का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो वर्षों से पक्के मकान के सपने को अपने दिल में संजोए हुए थे। आज उनके सपनों को साकार रूप मिल रहा है। शासन और प्रशासन के सतत प्रयासों से पीएम जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का माध्यम बन गई है। हितग्राही रामकुमार  ने कहा कि सरकार ने पक्का आवास देकर हमें जो सम्मान दिया है, उसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे कि पहले जिन कठिनाइयों में दिन गुजरते थे, आज उन्हीं जगहों पर खुशियों का बसेरा हो गया है।

    विकासखंड राजपुर के ग्राम घटगांव के रामकुमार उन्हीं में से एक हैं जो इस परिवर्तन की सजीव मिसाल है पहाड़ी कोरवा रामकुमार बताते हैं कि इनके परिवार में पिता, पत्नी, तीन बच्चे रहते हैं और परिवार पहले मिट्टी से बने कच्चे घर में रहता था। बरसात के दिनों में घर की दीवारें टपकती और सर्दी के मौसम में ठंडी हवा परिवार के लिए असहनीय हो जाती थी। परिवार के लिए यह जीवन बहुत कठिन था। लेकिन आज वही परिवार अपने पक्के मकान में उजाले और सुरक्षा के साथ नई सुबह का स्वागत कर रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने जब उन्हें चाबी सौंपी, तो रामकुमार की आँखें खुशी से नम हो गई। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा हमारे पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।

    रामकुमार ने कहा कि इस बार की दिवाली अपने नए घर में मनाएंगे और परिवार के साथ दीप जलाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जनहित कल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है शासन प्रशासन के प्रयासों से बलरामपुर- रामानुजगंज जिले में पीएम जनमन अंतर्गत 3347 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 1871 आवास पूर्ण कर लिया गया है। कई लाभार्थी परिवार अब अपने नए मकानों में दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो कि प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का माध्यम बन रही है, जिसके अंतर्गत पीएम जनमन आवास से पहाड़ी कोरवा परिवार लाभान्वित होकर खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है।

    पहाड़ी कोरवा जनजातीय प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना
    News Desk

    Related Posts

    उपभोक्ता न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

    February 19, 2026

    श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

    February 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट

    February 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    February 18, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उपभोक्ता न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल

    February 19, 2026

    श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

    February 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित प्रबंध समिति ने की सौजन्य भेंट

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.