Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘ सियान गुड़ी’ खोलने की पहल
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वृद्धजनों के लिए ‘ सियान गुड़ी’ खोलने की पहल

    बैकुंठपुर में खुला प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र
    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु देव  साय की  वृद्धजनों के लिए ‘ सियान गुड़ी’ खोलने की  पहल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र का हुआ शुभारंभ, बुजुर्गों मिलेगी राहत

    रायपुर 02 अक्टूबर 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” खोलने की पहल के बाद कोरिया के जिला अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

    विधायक बोले वृद्धजन दिवस पर कोरिया को मिला अनमोल तोहफ़ा
    कार्यक्रम में विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि आज वृद्धजन दिवस पर जिले को मिली यह सुविधा वास्तव में एक बड़ा तोहफ़ा है। उन्होंने कहा, हमारे बुजुर्गों ने जीवन भर समाज और परिवार को संवारने में योगदान दिया है। उनकी देखभाल और उपचार के लिए यह केंद्र अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

    कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा इस उम्र में भीड़ और दर्द सबसे बड़ी समस्या
    कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि उम्र बढ़ने पर घुटनों, एड़ियों और अन्य रोगों से पीड़ित होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम सबको इस अवस्था से गुजरना है। बुजुर्ग अवस्था में सबसे बड़ी समस्या भीड़ से बचाव और दर्द से राहत की होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप यह बुजुर्ग देखभाल केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि महज डेढ़ माह में यह केंद्र बनकर तैयार हुआ है।

    उन्होंने बुजुर्गों से अपील की कि वे इस केंद्र की जानकारी अपने आसपास के अन्य वृद्धजनों तक भी पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वयोवृद्ध एक्सप्रेस’ भी चलायी जा रही है, ताकि वे बुजुर्ग जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, उनके घर तक ही जांच और उपचार की सुविधा दी जा सके। विधायक श्री राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी व जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गो को पुष्प, शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और इन प्रतिनिधियों ने नई पीढी से इन बुजुर्गो के देखभाल के साथ आत्मीय संवाद बनाए रखने की अपील की।

    बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक उपकरण और थेरेपी
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ट्राइसाइकिल, बैलेंस बोर्ड, फुट मसाजर, पैरेलल बार, स्टेयर क्लाइंबिंग, ट्रेडमिल, मसाज चेयर, ट्रैक्शन और वैक्स बाथ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सेवाएं भी बुजुर्गों को उपलब्ध होंगी। अब बुजुर्गों को इन उपचारों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

    वृद्धजन दिवस पर उपकरण वितरण
    अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के कई बुजुर्गों को छड़ी और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

    2 से 8 अक्टूबर तक ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान‘

    डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि 2 से 8 अक्टूबर तक जिले में ‘आरोग्यम निकुष्ठ कोरिया अभियान’ संचालित होगा। इसके तहत कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सियान गुड़ी
    News Desk

    Related Posts

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

    April 11, 2026

    मधुमक्खी पालन: कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

    April 11, 2026

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 11, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री श्रीविष्णुदेव साय

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत : राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी

    April 10, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

    April 11, 2026

    मधुमक्खी पालन: कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

    April 11, 2026

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 11, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.