Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    छत्तीसगढ़

    स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    श्रमिक हित में सारंगढ़ में हुआ श्रम विभाग का कार्यक्रम
    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रम कार्ड पंजीयन और योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित

    रायपुर, 27 सितंबर 2025

    श्रमिक हित में सारंगढ़ में हुआ श्रम विभाग का कार्यक्रम

    राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ई.एस.आई.सी तथा ईएसआईएस के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जांच एवं श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे।

    मंत्री श्री वर्मा ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त समाज का आधार हैं। शिविर में लगभग 800 श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन और नेत्र संबंधी जांच की गई। श्रमिकों और आमजन के लिए निःशुल्क भोजन का भी प्रबंध किया गया था।

    कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, सांसद कविता प्राण लहरे, विधायक संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    श्रमिक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

    शिविर में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें महतारी जतन योजना के अंतर्गत 46 श्रमिकों को 9 लाख20 हज़ार रुपए,निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से 10 श्रमिकों को 10 लाख रुपए,मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से 6 हितग्राही को 1 लाख 20 हज़ार रुपए,मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से 12 श्रमिकों को 64,500 रुपए और मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से 11 श्रमिकों को 2 लाख 20 हज़ार का लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कई श्रमिकों को व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहायता मिली, जिनमें पीताम्बर बाई बरेठ, फुलबासन पटेल, जानकी पटेल, जोईधा साहू, तेरस बाई साहू सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे। यह आयोजन श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

    राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा
    News Desk

    Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार, हजारों विरासत दस्तावेज़ हो रहे संरक्षित

    April 11, 2026

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

    April 11, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.