Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मंत्री श्री नेताम की उपस्थिति में तातापानी में किया गया मॉक ड्रिल
    छत्तीसगढ़

    बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मंत्री श्री नेताम की उपस्थिति में तातापानी में किया गया मॉक ड्रिल

    प्राकृतिक आपदाओं से निपटने बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न
    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 25 सितंबर 2025

    प्राकृतिक आपदाओं से निपटने बाढ़ बचाव परिदृश्य पर मॉक अभ्यास सम्पन्न

    प्राकृतिक आपदाओं तथा बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आज प्रदेश भर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में बाढ़ नियंत्रण और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तातापानी पर्यटन स्थल एवं सकेतवा जलाशय में मॉक ड्रिल किया गया।

    पर्यटन स्थल तातापानी मॉक अभ्यास में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस मौके पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर रमनलाल, वनमंडलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी मौजूद रहे।

    मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मॉक अभ्यास में की गई गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा कभी भी अचानक आ सकती है। इसीलिए आवश्यक है कि सभी विभाग पहले से तैयार रहें और एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास किया। गोताखोर दल ने जलाशय में उतरकर फंसे हुए लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि मॉक अभ्यास इस दिशा में एक उपयोगी कदम है।

    गौरतलब है कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में त्वरित और समन्वित कार्रवाई ही जन-जीवन को सुरक्षित कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रशासन ने विभिन्न विभागों, पुलिस, नगरसेना, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन दल की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मॉक अभ्यास किया गया। अभ्यास की शुरुआत में बाढ़ परिदृश्य को इस तरह गढ़ा गया मानो अचानक भारी वर्षा से जलाशय का जलस्तर बढ़ गया हो और आसपास के गांवों में पानी भरने लगा हो। इस दौरान मुनादी के माध्यम से आसपास के नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

    इसके बाद रेस्क्यू दल नाव और लाइफ जैकेट के साथ फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए उतरे। इसके बाद मॉक ड्रिल में फंसे लोगों को बारी-बारी से सुरक्षित स्थान अस्थाई राहत शिविर में लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और मेडिकल टीम ने घायलों को स्ट्रेचर से उठाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल में सबंधित विभागों के समन्वय से अस्थायी राहत शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जांच उपचार, दवाईयां, रिफर, पेयजल, भोजन स्वच्छता की सेवाएं प्रदर्शित की गई। मॉक अभ्यास में बताया गया कि आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। इस दौरान उपस्थित जनों ने प्राथमिक उपचार और राहत प्रक्रिया को समझा।

    आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम मॉक ड्रिल
    News Desk

    Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार, हजारों विरासत दस्तावेज़ हो रहे संरक्षित

    April 11, 2026

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

    April 11, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ…..

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.