Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मेधावी बच्चों से किया संवाद
    छत्तीसगढ़

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मेधावी बच्चों से किया संवाद

    मेहनत और लगन से हासिल करें अपने सपने
    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 24 सितंबर 2025

    मेहनत और लगन से हासिल करें अपने सपने

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर में कबीरधाम जिले के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों, लक्ष्य और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें मार्गदर्शन दिया।

    प्रयास स्टेट टॉपर प्रियंका मेरावी, कक्षा 10वीं की टॉपर भूमिका साहू, पीवीटीजी वर्ग के टॉपर पतिराम तथा खो-खो की नेशनल खिलाड़ी अनुराधा मरकाम ने राज्यपाल से अपने विचार एवं आकांक्षाएं साझा कीं।

    पीवीटीजी टॉपर पतिराम ने राज्यपाल को बताया कि वे भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए बनाए गए विशेष प्रावधानों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि बच्चों की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। खो-खो नेशनल खिलाड़ी अनुराधा मरकाम ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। राज्यपाल ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों का बहुत व्यापक दायरा है, मेहनत और लगन से सफलता निश्चित मिलेगी।

    दसवीं टॉपर भूमिका साहू ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया कि वे भविष्य में प्रोफेसर बनकर पढ़ाई को रोचक और आनंदमय तरीके से विद्यार्थियों तक पहुँचाना चाहती हैं। राज्यपाल ने उनकी सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंदमय अनुभव बनाते हैं। राज्यपाल ने प्रयास टॉपर प्रियंका मेरावी से भी संवाद कर उनके संकल्प को जाना और सभी विद्यार्थियों से उनके परिवार और जीवन के अनुभवों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आप सबकी सफलता समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

    राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों से उनके परिवार, संघर्ष और सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों की बातें सुनकर उन्होंने कहा कि ये सभी विद्यार्थी समाज में प्रेरणास्रोत बनेंगे और इनके प्रयासों से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की राह मिलेगी। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। राज्यपाल ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन को मूलमंत्र बताया।

    इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार छवई, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

    राज्यपाल श्री रमेन डेका
    News Desk

    Related Posts

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

    February 22, 2026

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह

    February 22, 2026

    देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी

    February 22, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

    February 22, 2026

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.