Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से खेती कर बने सफल किसान…
    छत्तीसगढ़

    उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से खेती कर बने सफल किसान…

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से खेती कर बने सफल किसान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलार-जेवरा के कृषक श्री नरेन्द्र राजपूत ने इसे सच कर दिखाया है। उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों का उत्पादन प्रारंभ किया और आज वे अपनी मेहनत से प्रतिवर्ष 20 से 22 लाख रूपए की आय अर्जित कर रहे हैं।

    श्री राजपूत ने वर्ष 2016 से ही कृषि कार्य के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती आरंभ की। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की राज्य पोषित योजनाओं के अंतर्गत सामुदायिक फेसिंग, ड्रीप सिस्टम, संरक्षित खेती तथा सूक्ष्म सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सब्जी उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती भी मिली। वर्तमान में वे टमाटर, बैंगन सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में विक्रय कर रहे हैं।

    श्री राजपूत का कहना है कि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेने और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से ही किसानों की आय में बढ़ोतरी संभव है। वे अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। श्री राजपूत की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि किसान नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं का सही दिशा में उपयोग करें तो खेती न केवल आजीविका का सशक्त साधन बन सकती है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती है।

    News Desk

    Related Posts

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026

    बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच

    February 23, 2026

    आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू

    February 23, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 23, 2026

    मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    February 23, 2026

    जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

    February 23, 2026

    राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.