Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…
    देश

    किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…

    By February 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।

    यह राशि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

    उन्होंने यह भी बताया कि छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

    दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्ज निभा रहे हैं।’

    शुभकरण सिंह इससे पहले 2020-21 में भी हुए किसान आंदोलन में शामिल हुए थे, तब उनकी उम्र महज 17 या 18 साल थी। हालिया किसान आंदोलन में शुभकरण सिंह पहले व्यक्ति हैं, जिनकी मौत हुई है।

    डॉक्टरों का कहना है कि शुभकरण सिंह की मौत गोली लगने से हुई है, लेकिन उनके सिर पर कौन सी गोली लगी है।

    इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल पाएगी। किसानों और सरकार के बीच चल रही वार्ता पर भी इस बीच कोई फैसला नहीं हो सका है।

    वहीं किसान नेताओं ने फिर से दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। 23 फरवरी को देश भर में ब्लैक फ्राइडे किसान संगठन मना रहे हैं।

    फिलहाल सरकार ने किसान आंदोलनकारियों के सामने 5वें दौर की बातचीत का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अब तक उसे लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने तो 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।

    माना जा रहा है कि शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसान उग्र रवैया अख्तियार कर सकते हैं। बता दें कि शुभकरण सिंह की मौत पर पंजाब में राजनीति भी तेज हो गई है।

    अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की लापरवाही के चलते ही शुभकरण सिंह की मौत हुई है।

    अकाली दल ने कहा कि आखिर हरियाणा पुलिस के ड्रोन पंजाब की सीमा में घुसकर कैसे किसानों पर अटैक कर रहे हैं। उनके खिलाफ पंजाब पुलिस को ऐक्शन लेना चाहिए।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुनिश्चित: शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    September 18, 2025

    युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    September 18, 2025

    रायपुर : दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    September 18, 2025

    रामलला दर्शन योजना : 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना

    September 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.