Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक….
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक….

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई में रहने वाले देवांगन परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। पहले जहां हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल उनके लिए चिंता का कारण बनते थे, वहीं अब पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य आ रहा है। बिजली बिल जीरो हो जाने से देवांगन परिवार के सदस्यों के चेहरों पर अब मुस्कान की चमक लौट आई है।

    श्रीमती अनिता देवांगन ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी कुल लागत लगभग तीन लाख रुपये आई। इस पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे कुल खर्च काफी कम हो गया। देवांगन परिवार में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता के लिए भी आवेदन कर दिया है जो कि उन्हें जल्द ही मिल जाएगी। देवांगन परिवार के घर में चार एसी, तीन टीवी और कई अन्य बिजली उपकरण चलते हैं, फिर भी उन्हें अब बिजली बिल देने की कोई जरूरत नहीं रह गई है।

    उनका कहना है कि अब जो पैसे पहले बिजली बिल में जाते थे, वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य घरेलू जरूरतों में लगाए जा रहे हैं। श्रीमती देवांगन के पति श्री हरिहर प्रसाद देवांगन नवापारा में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और आधुनिक तकनीकों में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके घर की आवश्यकता केवल दो किलोवॉट की है, शेष चार किलोवॉट बिजली वे सरकार को बेचने की योजना बना रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आय भी होगी। इस योजना से न केवल उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि परिवार को मानसिक शांति और स्थायी ऊर्जा समाधान भी मिला है। अब वे खुद को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर महसूस करते हैं।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई यह योजना अब आम नागरिकों तक पहुंच रही है और उसका प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। देवांगन परिवार की तरह अनेक परिवार अब बिजली पर होने वाले खर्च से मुक्त होकर अपने भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। सूर्य घर योजना ने आम नागरिकों को ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनाया है, जिससे भारत का हर घर अब उजाले से भरता जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    February 25, 2026

    ऊर्जा विभाग सचिव श्री रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

    February 25, 2026

    जल संचय- जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर विषयों को लेकर आयोजित किया गया कार्यशाला

    February 25, 2026

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – श्री अरुण साव

    February 25, 2026

    बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान

    February 25, 2026

    शासन की योजना से दूर हुई बेटी के भविष्य की चिंता, चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान

    February 25, 2026
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    February 25, 2026

    ऊर्जा विभाग सचिव श्री रोहित यादव ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन की संभावनाओं पर की चर्चा

    February 25, 2026

    जल संचय- जन भागीदारी से जनजागरूकता की ओर विषयों को लेकर आयोजित किया गया कार्यशाला

    February 25, 2026

    स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – श्री अरुण साव

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.