Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार….
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार….

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार, हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा पर वनांचल क्षेत्र में बसा विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बल्दाकछार में क्रेड़ा द्वारा सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने का काम पूरा किया गया है। अब बल्दाकछार के लोगों को रात में भी दिन के उजाले का अहसास हो रहा है। गांव में ऐसी प्रकाश व्यवस्था होने पर ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

    गौरतलब है कि सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आकस्मिक निरीक्षण में विकासखंड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अंधेरे की समस्या को लेकर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा हुई साकार

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की सहमति पर गांव के गुड़ी चौक एवं कमारपारा में सोलर सयंत्रयुक्त हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है। अब गुड़ी चौक और कमारपारा क्षेत्र रात्रि में भी पूरी तरह रोशन हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा एवं आवागमन में सुविधा मिली है।

    क्रेडा विभाग के इंजीनियर ने बताया कि हाई मास्ट लाइट की स्थापना हेतु स्थल चयन ग्राम सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। चयन के उपरांत गुड़ी चौक एवं कमारपारा में हाई मास्ट संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। राज्य सरकार की सुशासन तिहार जैसी पहल यह सिद्ध करती हैं कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक तंत्र की सजगता से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। ग्राम बल्दाकछार में अंधेरे से प्रकाश की ओर यह बदलाव, शासन की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

    News Desk

    Related Posts

    बालोद की अधिष्ठात्री देवियों के मंदिर परिसरों का होगा विकास

    September 24, 2025

    महतारी सदन बना ‘बिहान’ दीदियों की उम्मीदों का नया घर

    September 24, 2025

    गांव-गांव में डिजिटल सशक्तिकरण

    September 24, 2025

    GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    September 24, 2025

    छत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 24, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ

    September 24, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बालोद की अधिष्ठात्री देवियों के मंदिर परिसरों का होगा विकास

    September 24, 2025

    महतारी सदन बना ‘बिहान’ दीदियों की उम्मीदों का नया घर

    September 24, 2025

    गांव-गांव में डिजिटल सशक्तिकरण

    September 24, 2025

    GST में कमी से जनता को सीधी राहत : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    September 24, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.